Royal Enfield Shotgun : शॉटगन 650 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत ₹4.25 लाख

royal-enfield-shotgun-650-special-edition-launched

Royal Enfield Shotgun : शॉटगन 650 स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत ₹4.25 लाख

royal enfield shotgun  शॉटगन 650 स्पेशल एडिशन लॉन्च कीमत ₹425 लाख

Royal Enfield Shotgun 648 सीसी एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 

Royal Enfield Shotgun भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने आइकन मोटोस्पोर्ट्स के साथ मिलकर मिडिल वेट कैटेगरी बाइक शॉटगन 650 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी लिमिटेड एडिशन बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स का ही निर्माण करेगी। इनमें से सिर्फ 25 ही भारतीय बाजार में बेचे जाएंगे।

22 किमी प्रति लीटर माइलेज 

इस बाइक को सिर्फ कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें सफेद रंग के साथ 'ऑलवेज समथिंग' थीम होगी। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4,25,000 रुपये रखी गई है। इसके रेगुलर मॉडल की कीमत 3.59 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 3.73 लाख रुपये तक जाती है। 22 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा Royal Enfield Shotgun 650 Special Edition launched

Royal Enfield Shotgun में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया

बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 648 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो 46 बीएचपी का पॉवर व 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए, इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल एक लीटर पेट्रोल में 22 किमी का माइलेज दे सकती है।

Royal Enfield Shotgun डिजाइन

खरीदारों को नए ग्राफिक्स के साथ स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट मिलेंगे। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 लिमिटेड एडिशन नए ग्राफिक्स के साथ अपने मूल डिजाइन को बरकरार रखता है। बाइक में थ्री-कलर ग्राफिक्स, एक रेड सीट, बार-एंड मिरर और ब्लू रंग में रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। गोल्डन कलर के अलॉय व्हील बाइक की डिजाइन लैंग्वेज को आकर्षक बनाते हैं। रॉयल एनफील्ड बाइक के साथ खरीदारों को 'स्लैबटाउन इंटरसेप्ट आरई जैकेट' भी देगी। Royal Enfield Shotgun 650 Special Edition launched बाइक में छोटे फेंडर, हेडलैंप के चारों ओर प्लास्टिक केसिंग, अलग-अलग डिजाइन किए गए टर्न इंडिकेटर्स, नए डिजाइन किए गए ब्लैक-फिनिश एग्जॉस्ट मफलर, फ्लैट हैंडलबार हैं, जो इसे कंपनी के अन्य मॉडल्स से अलग बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें लंबी सीट और मिड-सेट फुट पेग्स हैं, जो राइट राइडिंग पोजीशन देते हैं।

Royal Enfield Shotgun हार्डवेयर

 ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक आरामदायक राइड के लिए बाइक में फ्रंट में 120 मिमी ट्रैवल के साथ बड़ा पिस्टन इनवर्टेड फोर्क और रियर में 90 मिमी ट्रैवल के साथ शोवा ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 एमएम ट्विन-पिस्टन फ्लोटिंग डिस्क और रियर में 300 एमएम ट्विन-पिस्टन डिस्क दी गई है। डुअल-चैनल एबीएस मानक है। बाइक में 18 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें 100-सेक्शन फ्रंट और 150-सेक्शन रियर ट्यूबलेस टायर है। इस बाइक की सीट की हाइट 795 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 140 एमएम और वजन 240 किलो है। इस बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसमें एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एक रिमूवेबल पिलियन सीट और एक मैट ब्लैक ट्विन पी-शूटर एग्जॉस्ट भी है।

शॉटगन ट्विन 650 की 25 यूनिट ही बनी थीं

Royal Enfield ने वार्षिक बाइकिंग इवेंट Motoverse-2023 में नई पीढ़ी की Himalayan को लॉन्च करने के बाद शॉटगन ट्विन 650 मोटरसाइकिल का अनावरण किया। कंपनी ने तब अपना Motorverse Edition 4.25 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया था, जिसमें से केवल 25 यूनिट ही बनी थीं। इन सभी इकाइयों को बेच दिया गया है।  

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।