कॉल करो ना..रोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस, विराट जीरो पर आउट, रिएक्शन हुआ वायरल

rohit-shreyas-debate-virat-zero-viral-reaction

कॉल करो ना..रोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस, विराट जीरो पर आउट, रिएक्शन हुआ वायरल

कॉल करो नारोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस विराट जीरो पर आउट रिएक्शन हुआ वायरल

Rohit vs Shreyas debate Virat Reaction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 265 रन का टारगेट दिया। रोहित शर्मा ने 73 रन बनाए और श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली।  मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया, जो उनके करियर का सबसे धीमे अर्धशतक में से एक है। पारी के दौरान रोहित की श्रेयस अय्यर के साथ बहस भी हुई। दरअसल, पारी की शुरुआत में रन आउट से बचने के लिए कप्तान शुभमन के वापस भेजे जाने के बाद रोहित श्रेयस के सिंगल ना लेने पर नाराज हो गए।

रोहित श्रेयस की बहस

14वें ओवर में जॉश हेजलवुड की गेंद रोहित के पैड पर लगी और गेंद ऑफ-साइड की ओर चली गई। जिस पर सिंगल लेने का मौका था। रोहित रन लेना चाहते थे, लेकिन अय्यर ने उन्हें कोई कॉल नहीं किया, जिससे उन्हें वहीं रुकना पड़ा। जिस पर रोहित भड़क गए और स्‍टंप माइक पर श्रेयस के साथ उनकी बहस रिकॉर्ड हो गई। रोहित ने श्रेयस से सिंगल ना लेने के बारे में सवाल पूछा। इस पर अय्यर ने कहा कि रन शुरू करना उनकी जिम्मेदारी नहीं थी।

कोहली दूसरे वनडे मैच में जीरो पर आउट 

वहीं विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में जीरो पर आउट हो गए। जेवियर बार्टलेट ने 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर कोहली को LBW किया, और उन्हें महज चार गेंदे खेलकर पवेलियन लौटना पड़ा। पिछले मैच में विराट आठ गेंदों में डक हुए थे। वहीं दूसरे वनडे मैच में उनका बल्‍ला शांत रहा।

Rohit vs Shreyas debate Virat Reaction: विराट लेंगे सन्यास?

जीरो पर आउट होने के बावजूद कोहली के लिए खूब तालियां बजी। पवेलियन लौटते वक्त कोहली के लिए फैंस ने तालियां बजाई और इसके बाद कोहली ने जो रिएक्‍ट किया, वह वायरल हो रहा है। उनके रिएक्‍शन को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। विराट के रिएक्‍शन के बाद सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि शायद यह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच है। दरअसल आउट होने के बाद कोहली ने ग्लव्‍स निकालकर हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार किया था। 

प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।