विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ दिल्ली और मुंबई टीम का ऐलान, RO-KO भी है शामिल!

rohit-kohli-vijay-hazare-trophy-2025-26-for-mumbai-delhi

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ दिल्ली और मुंबई टीम का ऐलान, RO-KO भी है शामिल!

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हुआ दिल्ली और मुंबई टीम का ऐलान ro-ko भी है शामिल

rohit kohli vijay hazare trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते दिखाई देंगे। इसमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई टीम की ओर से वहीं विराट कोहली दिल्ली टीम की तरफ से खेलेंगें। 19 दिसंबर को दिल्ली और मुंबई दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें इन दोनों दिग्गज प्लेयर के नाम शामिल है। दोनों प्लेयर ने प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया है।

rohit kohli vijay hazare trophy: रोहित-विराट किस प्लेयर की कप्तानी में खेलेंगे मैच

शुरुआत के दो मैचों में रोहित शर्मा को मुंबई टीम में शामिल किया गया, जिसकी कमान शार्दूल ठाकुर संभालेंगे, वहीं दिल्ली की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है। बता दें इस टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी।

rohit kohli vijay hazare trophy: इतने साल बाद होगी RO-KO

इस टूर्नामेंट में 7 साल बद रोहित शर्मा नजर आएंगे। उन्होंन आखिरी मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी में 2018 में खेला था, वहीं विराट कोहली ने आखिरी मुकाबला विजय हजारे ट्रॉफी में 2010 में सर्विसेज के खिलाफ खेला था। अब 15 साल बाद वो इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे। दोनों प्लेयर अब सिर्फ ODI में ही खेलते है, दोनों ने T-20 क्रिकेट और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके है।

BCCI ने लागू किया था नियम

BCCI ने कहा था कि - अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे मैच खेलना है, तो घरेलू टूर्नामेंट में शामिल होना होगा। BCCI ने कहा था कि बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों से साफ किया था कि अगर वे भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो घरेलू क्रिकेट के लिए खेलना होगा।

2024 -25 में रणजी खेलते नजर आएं थे विराट - रोहित

साल 2024 - 25 में रोहित शर्मा और विराट कोहली रणजी सीजन में 1-1 रणजी मैच खेलते नजर आएं थे, जिसमें रोहित 10 साल बाद मुंबई की ओर से खेलें और किंग कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली की ओर से खेले थे।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए स्क्वॉयड
दिल्ली टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नीतीश राणा, रितिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी। अनुज रावत (स्टैंडबाय विकेटकीपर)।
मुंबई टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (2 मैच), हार्दिक तामोर, मुशीर खान, सरफराज खान, इशान मुलचंदानी, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अंगकृष रघुवंशी, तुषार देशपांडे, ओंकार तरमले, सिद्धेश लाड, सिल्वेस्टर डिसूजा, साईराज पाटिल, आकाश आनंद, सूर्यांश शेड्गे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

मध्यप्रदेश सरकार ने नीमच और शाजापुर में कुल 950 मेगावॉट क्षमता के सोलर पार्क परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने की संभावना है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

राज्य

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, मेघालय पुलिस की याचिका खारिज

शिलांग हाई कोर्ट ने मेघालय पुलिस की याचिका खारिज करते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रखी, जिससे उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति मिली है।

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

देश-विदेश

क्या हरमनप्रीत कौर बनी रहेंगी टीम इंडिया की कप्तान? हेड कोच ने दिया बड़ा संकेत

भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर उठे सवाल।

'वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से ही मौका मिलना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी सलाह

खेल

'वैभव सूर्यवंशी को पहले टी20 से ही मौका मिलना चाहिए', सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी सलाह

भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली, वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर सुनील गावस्कर और अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने जोर दिया।

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राज्य

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राजस्थान के अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का उसके साथी विष्णु द्वारा हत्या कर दी गई।