रोहित ने गंभीर को कहा खड़ूस, इनसे की तुलना

rohit-called-gambhir-angry-cricket-news

रोहित ने गंभीर को कहा खड़ूस, इनसे की तुलना

By:

Ranu

रोहित ने गंभीर को कहा खड़ूस इनसे की तुलना

टीम इंडिया कानपुर में बांग्लादेश से भिड़ रही है. खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पूरे 9 साल बाद ऐसा हुआ है कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर टेस्ट मैच में पहले फील्डिंग चुनी है. खैर इस मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक ऐसा इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वो गौतम गंभीर को खड़ूस बता रहे हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ को उनसे काफी अलग हेड कोच बताया.

गंभीर को कहा खड़ूस

रोहित शर्मा से एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ के बीच अंतर के बारे में पूछा गया. इस पर रोहित ने कहा कि द्रविड़ अलग किस्म के थे लेकिन गौतम गंभीर खड़ूस हैं. वो जब खिलाड़ी थे तो उन्हें रन बनाना अच्छा लगता था. बता दें मुंबई में खड़ूस उस खिलाड़ी को कहा जाता है जो विकेट पर जमा रहता है. रोहित ने आगे कहा, ‘मैंने बहुत कोच के साथ काम किया है और सबकी मानसिकता अलग होती है. मैं हमेशा तैयार रहता हूं.’

रोहित को सबसे मुश्किल क्या लगता है

रोहित शर्मा ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि बतौर कप्तान उन्हें सबसे मुश्किल काम टीम सेलेक्ट करना लगता है. रोहित ने बताया कि हर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा जा सकता लेकिन अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बाहर रखना थोड़ा मुश्किल होता है. हालांकि सबकुछ टीम की बेहतरी के लिए ही किया जाता है.

रोहित ने आगे कहा, ‘युवाओं को समझना होगा कि आप टीम के लिए खेल रहे हो और इसकी क्या कीमत है. युवाओं को प्रदर्शन, माइंडसेट, मैच जीतने की कला सीखनी होती है. हर खिलाड़ी का रोल अलग होता है और फिर उसे पहचानकर उन्हें लगातार मौका देने की कोशिश रहती है.’ रोहित कई बार जूनियर खिलाड़ियों को गाली भी देते नजर आते हैं तो इस पर कप्तान ने कहा कि उन्हें इसकी कोई शर्म नहीं है क्योंकि जो ग्राउंड में होता है वो वहीं रह जाता है. ग्राउंड के बाहर सब सही रहता है.

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।