Rewa Murder Video Case : फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या

rewa-murder-video-case

Rewa Murder Video Case : फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या

rewa murder video case  फिल्म रईस देखकर दोस्त की हत्या

Rewa Murder Video Case : डॉन बनना चाहते थे आरोपी

Rewa Murder Video Case : रीवा के रहने वाले युवक का फिल्मी स्टाइल में मर्डर कर सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां डॉन बनने की चाह ने तीन युवकों को अपने ही दोस्त का कातिल बना दिया.आरोपियों ने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से प्रभावित होकर इस वारदात को अंजाम दिया.

फिल्म रईस देखकर की वारदात

आरोपियों पर फिल्मी खुमार इस कदर हावी था कि 'रईस' के एक सीन को देखकर उन्होंने मर्डर करने की हिम्मत जुटाई। वे मर्डर को फिल्मी सीन की तरह शूट करना चाहते थे, और किया भी वैसा ही।घटना 7 मई की है.जहां आरोपियों ने युवक का चाकू से गला काटता हुए वीडियो बनाया. वह एक अन्य युवक से बातचीत भी कर रहा है। उसका साथी कह रहा है- मैं मोबाइल फेंक दूं। इसके बाद वह मोबाइल वहीं पर फेंक देता है। इसके बाद चाकू फेंकने की बात भी करता है।

हत्या का पर्दाफाश हैरान करने वाला

इस लाइव मर्डर का वीडियो आरोपी राजकुमार ने रिकॉर्ड किया था। आरोपी रजनीश मिश्रा ने अभिषेक को जानवर की तरह जमीन पर पटक रखा था। वह चाकू से उसकी गर्दन को धीरे-धीरे काट रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने इस हत्याकांड को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। उनका मकसद था कि वारदात का किसी को पता ही न चले। इसी योजना के तहत उन्होंने अभिषेक को उसके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर कोलहा के भौखरी कला गांव के एक सुनसान इलाके में बुलाया। यहां उस समय दो नाबालिग भैंस चरा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया।

पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या

गला काटने से ठीक पहले, आरोपियों ने अभिषेक से कहा- बाकी पैसे चाहिए क्या? आज ही हिसाब बराबर कर देते हैं। जहां तुझे ठिकाने लगा रहे हैं, वहां से तेरी लाश भी कोई नहीं ढूंढ पाएगा। तू यहीं कंकाल बन जाएगा। किसी को कानो-कान खबर भी नहीं होगी कि तू जिंदा है या मर गया। रजनीश ने चाकू से अभिषेक की गर्दन काे काटना शुरू किया। दूसरे आरोपी राजकुमार ने पूरे दिलदहालने वाले इस मंजर को कैमरे में कैद किया। Raed More:-Pakistan Broke Ceasefire: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक, पाक पीएम की बात नहीं मान रही आर्मी

गांव-गांव से मवेशी चुराकर बेचते थे आरोपी

गांव-गांव से मवेशी चुराकर बेचते थे आरोपी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रजनीश और भोले लंबे समय से पशु तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त थे। वे रीवा के गांवों से आवारा और पालतू पशुओं की चोरी कर उन्हें शहडोल ले जाकर बेचते थे। आरोप है कि इस तस्करी में बड़ी संख्या में गोवंश भी शामिल होता। आरोपी केवल अपने गांव तक सीमित नहीं थे, बल्कि आसपास और दूर-दराज के इलाकों से भी मवेशी इकट्ठा करते थे। इन जानवरों को बूचड़खानों तक पहुंचाते थे। इन सब के लिए वे अभिषेक की मदद लेते थे।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

तीनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के आधार पर पिपरहा निवासी रजनीश उर्फ भोले मिश्रा आदर्श उर्फ गोलू मिश्रा और ग्राम दुलहरा निवासी शिवराज उर्फ राजकुमार उर्फ बोक्का केवट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, वारदात के समय पहने गए कपड़े और बाइक जब्त कर ली है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण

सिंहस्थ : 2028 के लिये चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलेबी बनाई एवं शाम की चाय का आनंद लिया

एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय

राज्य

एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय

मध्यप्रदेश में नए ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग का शिलान्यास और केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन हुआ, जिससे रोजगार और विकास में तेजी आएगी।

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, भारी विरोध, जिलाध्यक्ष समेत सभी BJP पार्षदों ने दिया इस्तीफा

राज्य

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, भारी विरोध, जिलाध्यक्ष समेत सभी BJP पार्षदों ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर आशुतोष तिवारी को उतारा, जिससे समर्थकों में भारी विरोध और जाम देखा गया।

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 5 जिलों से 10 युवक हिरासत में

देश-विदेश

पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 5 जिलों से 10 युवक हिरासत में

महाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टरों से जुड़े संदिग्ध सोशल मीडिया नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 10 युवक हिरासत में लिए गए।

वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

राज्य

वर्ष के अंत तक हाईटेक होंगे हिमाचल के सभी मेडिकल कॉलेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे अस्पताल: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए नई पहल की है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों का उन्नयन और नए पदों की भर्ती शामिल है।