Rashmika Vijay Marriage Confirmed: 26 फरवरी को उदयपुर में होगी शादी
कई मीडिया एंजेसी की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंधाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे। वीडियो में रश्मिका मंदाना स्लीवलेस टी-शर्ट और ब्लैक लोवर और ब्लैक शूजपहने क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे में टीका और क्लासी सा गॉगल भी पहन रखा है। वहीं एक्टर विजय देवरकोंडा को ठीक उसी समय हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उन्होंने डार्क ग्लासेस और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे।दिल्ली का पॉपुलर बैंड शादी के लिए किया बुक
सूत्रो के मुताबिक, विजय और रश्मिका की शादी के लिए दिल्ली का पॉपुलर बैंड बुक किया गया है। इससे पहले यह बैंड कई सेलिब्रिटीज की शादी में परफॉर्म कर चुका है। वेडिंग प्लानर हैदराबाद से ही बुक किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोज होटल बुक किया गया है। इस होटल की बुकिंग 24, 25, 26 फरवरी के लिए की गई है। इस शादी में करीब 230 गेस्ट शामिल होंगे।शादी का कार्ड हुआ लीक
रश्मिका और विजय की शादी के बीच सोशल मीडिया पर एख कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह उनकी शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा था कि- ‘परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद उनके लिए बहुत मायने रखता है।’
rashmika-vijay wedding invitation card