Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, तोड़ा 90 साल पुराना रिकॉर्ड!

ranji-trophy-2025-jammu-kashmir-historic-win-delhi-record

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत, तोड़ा 90 साल पुराना रिकॉर्ड!

ranji trophy 2025 रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत तोड़ा 90 साल पुराना रिकॉर्ड

आकिब नबी का कहर – पहली पारी में 5 विकेट... दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए। दिल्ली के लिए आयुष बडोनी (64), आयुष डोसजा (65) और सुमित माथुर (55) ने अर्धशतक जमाए। लेकिन जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, वहीं वंशज शर्मा ने 2 विकेट लेकर दिल्ली की पहली पारी को समेट दिया।

पारस डोगरा और अब्दुल समद की शानदार पारियां...

इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने कप्तान पारस डोगरा (106 रन) और अब्दुल समद (85 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 310 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 99 रन की बढ़त हासिल की।

वंशज शर्मा ने दूसरी पारी में दिखाया जलवा...

दूसरी पारी में दिल्ली के बल्लेबाज एक बार फिर संघर्ष करते दिखे। हालांकि आयुष बडोनी ने 72 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन जम्मू-कश्मीर के स्पिनर वंशज शर्मा ने 6 विकेट झटकते हुए दिल्ली की पारी को 277 रनों पर रोक दिया।

कामरान इकबाल की तूफानी शतकीय पारी...

जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में ओपनर कामरान इकबाल ने 147 गेंदों में 133 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनकी पारी में 20 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जम्मू-कश्मीर ने मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर दिल्ली को 7 विकेट से पराजित किया।

पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान....

इस ऐतिहासिक जीत के बाद जम्मू-कश्मीर की टीम ने चार मैचों में दो जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 14 अंक हासिल कर लिए हैं। अब वह एलीट ग्रुप डी में मुंबई (17 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है।  

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।