रंधावा सुसाइड केस में CBI जांच से पीछे हटे पंजाब CM मान, बोले- ‘कानून करेगा अपना काम’

randhawa-suicide-case-punjab-cm-bhagwant-mann-rules-out-cbi-probe-claims

रंधावा सुसाइड केस में CBI जांच से पीछे हटे पंजाब CM मान, बोले- ‘कानून करेगा अपना काम’

रंधावा सुसाइड केस में cbi जांच से पीछे हटे पंजाब cm मान बोले- ‘कानून करेगा अपना काम’

Randhawa suicide case: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बहुचर्चित केस में प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने CBI जांच की मांग को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य में पहले भी ऐसे मामलों में CBI जांच नहीं करवाई गई है। उन्होंने दो टूक बात करते हुए कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई जारी है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

CM मान ने सरकार पर जताया भरोसा

[caption id="attachment_138164" align="alignnone" width="1200"]पंजाब सीएम भगवंत मान पंजाब सीएम भगवंत मान[/caption]

मुख्यमंत्री मान ने मंगलवार को अमृतसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले में पहले ही एक विशेष जांच टीम गठित की जा चुकी है। उन्होंने कहा, “क्या पिछली सरकारों ने हर ऐसे मामले में CBI जांच करवाई थी?” सीएम मान ने आगे बयान जारी रखते हुए स्पष्ट किया कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी सरकार के लिए मंत्री और आम नागरिक में कोई फर्क नहीं है, सभी कानून के दायरे में समान हैं।

Randhawa suicide case: मान ने तेज़ की राजनीतिक बयानबाजी 

सीएम मान ने फिर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि अतीत में भी कई लोगों ने आत्महत्या से पहले इन नेताओं-मंत्रियों के नाम लिए थे, लेकिन तब न तो इस्तीफे हुए और न ही CBI जांच की मांग उठी।

मामले में पूर्व मंत्री और पीए गिरफ्तार

बताते चलें कि इस मामले में पंजाब पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक (पीए) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, भुल्लर के पिता की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि उन्होनें तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

वीडियो में लगाए गए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने लालजीत सिंह भुल्लर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार करार दिया था। कथित तौर पर, भुल्लर और अन्य आरोपियों द्वारा रंधावा पर तरनतारन के पट्टी क्षेत्र में ठेका भुल्लर के पिता को देने का दबाव बनाया जा रहा था।

संबंधित सामग्री

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।