Rajasthan Politics: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस...

rajasthan-politics

Rajasthan Politics: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला, CAA को बताया ऐतिहासिक कदम

rajasthan politics विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला caa को बताया ऐतिहासिक कदम

Rajasthan Politics: जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 1947 के बंटवारे को दुनिया की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा, तुष्टिकरण की राजनीति और स्वार्थ ने देश को दो हिस्सों में बांट दिया, जिसका परिणाम था लाखों लोगों की मौत और करोड़ों का विस्थापन। [caption id="attachment_99568" align="alignnone" width="287"]Rajasthan Politics Rajasthan Politics[/caption]

Rajasthan Politics: कभी देश को जोड़ नहीं सकता

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसकी नीतियां और सत्ता मोह भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता देने में कांग्रेस की सरकारें नाकाम रही हैं और उनकी संपत्ति के मुआवजे से भी इनकार किया गया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि “जिसने देश को तोड़ा है, वह कभी देश को जोड़ नहीं सकता।”

Rajasthan Politics: अखंडता के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के माध्यम से उन पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश की गई है जो वर्षों से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह दिवस राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

Rajasthan Politics: तो विभाजन को टाला जा सकता था

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि देश का विभाजन कोई मजबूरी नहीं थी, बल्कि यह राजनीतिक मंजूरी और सत्ता की लालसा का परिणाम था। उन्होंने कहा कि अगर देश की बागडोर सरदार वल्लभभाई पटेल को मिली होती, तो विभाजन को टाला जा सकता था।

Rajasthan Politics: त्रासदी को न भूलें और उससे सबक ले सकें

परनामी ने पाकिस्तान से आए हिंदुओं को 'शरणार्थी' नहीं, बल्कि 'पुरुषार्थी' बताते हुए कहा कि वे अपने परिश्रम और समर्पण से भारत में नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के निर्णय को प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक फैसला बताया, जिससे आने वाली पीढ़ियां इस त्रासदी को न भूलें और उससे सबक ले सकें। यह कार्यक्रम देश के विभाजन की पीड़ा को याद करने और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराने का प्रतीक बनकर सामने आया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।