Rajasthan HC Chief Justice appointment: राजस्थान HC को मिला नया मुख्य न्यायाधीश,...

rajasthan-high-court-chief-justice-appointment-2025

Rajasthan HC Chief Justice appointment: राजस्थान HC को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायिक प्रणाली में तेजी की उम्मीद

rajasthan hc chief justice appointment राजस्थान hc को मिला नया मुख्य न्यायाधीश न्यायिक प्रणाली में तेजी की उम्मीद

जस्टिस के. आर. श्रीराम ने ली मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ Rajasthan HC Chief Justice appointment: राजस्थान हाईकोर्ट को सोमवार को उसका 43वां मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस के. आर. श्रीराम ने जयपुर स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और राज्य मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बॉम्बे से मद्रास और अब राजस्थान: जस्टिस श्रीराम का न्यायिक सफर

मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी जस्टिस के. आर. श्रीराम ने 2013 में बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था और 2016 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद उन्होंने 27 सितंबर 2024 को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर उनका स्थानांतरण अब राजस्थान हाईकोर्ट में हुआ है। read more: रायपुर में तेज बारिश…कवर्धा में बहे युवक का शव मिला, प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कार्यकाल रहेगा सीमित, 69 दिन बाद सेवानिवृत्ति

हालांकि, जस्टिस श्रीराम का कार्यकाल राजस्थान में बहुत लंबा नहीं होगा। वे 27 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, यानी उनका कार्यकाल केवल 69 दिन का होगा। उनके स्थानांतरण के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएम श्रीवास्तव को मद्रास हाईकोर्ट भेजा गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है।

जल्द मिल सकते हैं 7 नए न्यायाधीश, बढ़ेगी न्यायिक गति

Rajasthan HC Chief Justice appointment: राजस्थान हाईकोर्ट को शीघ्र ही 7 नए न्यायाधीश मिलने की उम्मीद है। इनमें 6 अधिवक्ता कोटे से और 1 न्यायिक सेवा कोटे से होगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नामों की सिफारिश कर दी है और अब राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति वारंट जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यदि ये नियुक्तियां पूरी हो जाती हैं, तो पहली बार हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 40 से अधिक हो जाएगी। वर्तमान में स्वीकृत 50 पदों के मुकाबले कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 30 से भी कम है, ऐसे में ये नियुक्तियां न्यायिक प्रक्रिया को गति देने में मील का पत्थर साबित होंगी। read more: स्पेस से लौटे Astronaut शुभांशु ट्रेडमिल पर गिरे, वीडियो वायरल

 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।