Indore: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपी इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे

raja-raghuvanshi-murder-accused-deny-confession

Indore: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, दो आरोपी इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे

indore राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ दो आरोपी इकबाल-ए-जुर्म से मुकरे

raja raghuvanshi murder confession: देशभर में चर्चित इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। इस केस में गिरफ्तार दो आरोपियों आकाश और आनंद ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने कबूलनामे से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि भले ही आरोपी अदालत में मुकर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं और सजा जरूर दिलाई जाएगी। Read More :- Indore शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

raja raghuvanshi murder confession: हनीमून के दौरान किया मर्डर

29 वर्षीय राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में उस वक्त हुई, जब वे अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर थे। राजा ने 11 मई को सोनम से शादी की थी और 20 मई को दोनों मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को शिलांग से करीब 65 किलोमीटर दूर सोहरा में दोनों लापता हो गए। राजा का शव 2 जून को एक झरने के पास खाई में क्षत-विक्षत हालत में मिला।

पत्नी और प्रेमी पर साजिश का आरोप

इस हत्या की साजिश का आरोप राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा पर है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोनम, राज कुशवाहा, तीन सुपारी किलर और सबूत नष्ट करने के आरोप में तीन अन्य लोग शामिल हैं।

पहले किया था इकबाल-ए-जुर्म, अब पलटे

शुरुआती पूछताछ में आकाश और आनंद ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर पुलिस को पूरी कहानी बताई थी। मगर 26 जून को मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने पर दोनों आरोपियों ने अपने बयान से पलटते हुए कोई कबूलनामा देने से इनकार कर दिया।

पुलिस बोली- सबूत काफी हैं

मेघालय पुलिस के अधिकारी ने कहा, “आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने मजिस्ट्रेट के सामने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन हमारे पास उनके खिलाफ ठोस सबूत हैं। हम एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रहे हैं। आरोपी बच नहीं पाएंगे।” Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!  

संबंधित सामग्री

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।