CG NEWS : रायपुर की स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरा, 6 कर्म...

raipur-steel-factory-accident-hot-metal-fall-2025

CG NEWS : रायपुर की स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरा, 6 कर्मचारियों की मौत, 2 मैनेजर भी शामिल

cg news  रायपुर की स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरा 6 कर्मचारियों की मौत 2 मैनेजर भी शामिल

Raipur steel factory accident 2025 : राजधानी रायपुर के स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ। अचानक गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिनमें 2 मैनेजर भी शामिल हैं। फैक्ट्री के जीएम समेत 6 अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल मजदूरों की स्थिति

हादसे में घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल मजदूरों में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश के भी लोग शामिल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उनकी बेहतर निगरानी कर रहे हैं।

हादसे के कारण

यह फैक्ट्री निर्माणाधीन थी। मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा ऊपर से गिरा, जिससे नीचे काम कर रहे कर्मचारी और मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान तेज कर दिया है। READ MORE :बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह,मुरिया दरबार और सरेंडर्ड नक्सलियों के साथ संभावित मुलाकात

प्रशासन और जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर फैक्ट्री के अंदर पुलिस अधिकारी, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक उपस्थ‍ित थे। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Raipur steel factory accident 2025 : जनता की प्रतिक्रिया

हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर के बाहर मृतकों के परिजन और लोग जमा होकर सुरक्षा के प्रति लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस हादसे को बड़ी सुरक्षा चूक मान रहे हैं और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मजदूर सुरक्षा की अहमियत

यह दर्दनाक हादसा उद्योग क्षेत्र में मजदूर सुरक्षा की गंभीर कमी को फिर से उजागर करता है। मेनटेनेंस और निर्माण कार्य के दौरान सतर्कता न बरतने से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। मजदूरों के बेहतर प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरणों और कड़े मानकों को लागू करने की आवश्यकता को बल मिला है।      

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने इंदौर को दी 60 करोड़ की सौगात, जनता को समर्पित किया 'अटल पथ'

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने इंदौर को दी 60 करोड़ की सौगात, जनता को समर्पित किया 'अटल पथ'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की श्रृंखला शुरू की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एक कावड़ यात्री का कावड़ अपने कंधे पर उठाया, जिससे उनकी आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के दशहरा मैदान में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन किया।

झाझा की धरती पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों की घोषणाएं

राज्य

झाझा की धरती पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, विकास कार्यों की घोषणाएं

झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण हुआ, स्थानीय विकास के लिए घोषणाएं की गईं और क्षेत्र में सुधार के प्रयासों का वादा किया गया।

दो पत्नियों से रिश्ता छिपाने के लिए गर्लफ्रेंड की हत्या! ओडिशा से शव आंध्र ले जाकर दफनाया

देश-विदेश

दो पत्नियों से रिश्ता छिपाने के लिए गर्लफ्रेंड की हत्या! ओडिशा से शव आंध्र ले जाकर दफनाया

ओडिशा की 22 वर्षीय अल्बिना गराड़ा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनका शव आंध्र प्रदेश में दफन मिला।