रेल किराया बढ़ा: अब हर किलोमीटर पर जेब से निकलेंगे 1–2 पैसे ज्यादा

rail-fare-hike-per-km-increase-india-2025

रेल किराया बढ़ा: अब हर किलोमीटर पर जेब से निकलेंगे 1–2 पैसे ज्यादा

रेल किराया बढ़ा अब हर किलोमीटर पर जेब से निकलेंगे 1–2 पैसे ज्यादा

Rail Fare Hike per km: ट्रेन यात्रियों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है। बिना किसी बड़े ऐलान के रेलवे ने किराए में हल्की-सी बढ़ोतरी कर दी है। असर छोटा दिखता है, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को फर्क साफ महसूस होगा।

Read More:- Raipur Nagpur train cancellation: 26-29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्री चेक कर ले लिस्ट

Rail Fare Hike per km: हर किलोमीटर पर मामूली बढ़ोतरी, लेकिन असर सीधा जेब पर

रेलवे के नए फैसले के मुताबिक अब यात्रियों को हर किलोमीटर पर 1 से 2 पैसे ज्यादा चुकाने होंगे। यह बदलाव 26 दिसंबर से लागू हो जाएगा उदाहरण के तौर पर भोपाल से दिल्ली का सफर अब पहले के मुकाबले करीब 16 रुपए महंगा पड़ेगा।

देखने में रकम बहुत बड़ी नहीं लगती, लेकिन जो लोग महीने में कई बार ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए यह खर्च धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

 रेलवे को होगी सालाना 600 करोड़ की अतिरिक्त कमाई

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से यात्रियों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा, जबकि रेलवे को इससे हर साल करीब 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

बढ़ती ऑपरेशनल लागत, ट्रैक मेंटेनेंस और कोच अपग्रेड के साथ ही ईंधन और स्टाफ से जुड़ा खर्च की वजह से फैसला लिया है. रेलवे का मानना है कि किराए में यह मामूली बढ़ोतरी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मदद करेगी।

आम यात्रियों की राय

भोपाल स्टेशन पर मिले कुछ यात्रियों ने कहा कि 10-20 रुपए की बढ़ोतरी एक बार में भले ही ज्यादा न लगे, लेकिन अगर यही सिलसिला चलता रहा तो बजट बिगड़ सकता है वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अगर समय पर ट्रेन चले और सुविधाएं बेहतर हों, तो यह बढ़ोतरी स्वीकार की जा सकती है .

आगे क्या महंगा होगा?

फिलहाल रेलवे ने केवल किराए में मामूली बदलाव किया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि आने वाले महीनों में फूड चार्ज  रिजर्वेशन फीस या अन्य सर्विस चार्ज पर भी नजर रखी जा सकती है।

Visit This: घोड़े की नाल की अंगूठी किन लोगों को करना चाहिए धारण!

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।