पंजाब CM भगवंत मान ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले—”2027 में फिर बनेगी ‘आप’ की सरकार”

punjab-politics-cm-bhagwant-mann-attacks-opposition-says-aap-to-form-government-again-in-2027

पंजाब CM भगवंत मान ने साधा विपक्ष पर निशाना, बोले—”2027 में फिर बनेगी ‘आप’ की सरकार”

पंजाब cm भगवंत मान ने साधा विपक्ष पर निशाना बोले—”2027 में फिर बनेगी ‘आप’ की सरकार”

Punjab politics: मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य विधानसभा में बजट से जुड़े अहम ऐलानों का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने की घोषणा से विपक्ष में जो निराशा दिखाई दे रही है, वह संकेत देती है कि उन्हें 2027 में आम आदमी पार्टी की फिर से सत्ता में वापसी का डर सता रहा है। विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान बोले कि जहां पारंपरिक राजनीतिक दलों ने चुनावी वादों को अक्सर नजरअंदाज कर जनता को हताश और निराश किया, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो को एक पवित्र दस्तावेज मानकर काम किया है। मुख्यमंत्री मान के दावों के अनुसार, ‘आप’ सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में आम लोगों से किए गए कई वादों को पूरा किया है। [caption id="attachment_129594" align="alignnone" width="1200"]पंजाब CM भगवंत मान पंजाब CM भगवंत मान[/caption]

मेनिफेस्टो को ‘पवित्र दस्तावेज’ करार दिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले चुनावी मेनिफेस्टो महज औपचारिकता बनकर रह जाते थे, तथा कई दल चुनाव से ठीक पहले घोषणापत्र जारी करते थे और बाद में उन्हें भुला दिया जाता था। बयानों को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी राजनीति को एक नई सोच प्रदान की, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी गई। उनके मुताबिक, इसी पहल के कारण अन्य दलों को भी अपने घोषणापत्र में इन मुद्दों को शामिल करना पड़ा।

‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ से पंजाब की महिलाओं को मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री मान ने बजट में घोषित ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ को महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कदम करार दिया। उनके अनुसार, इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी।

मान ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह राशि बेहद अहम है और इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए 13 अप्रैल, 2026 से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं पर भी दिया गया ज़ोर

मुख्यमंत्री मान सत्र में यह भी बोले कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 881 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए हैं, जहां मरीजों की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो चुकी है। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अलावा, पोषण सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत लगभग 40 लाख परिवारों को राशन में चीनी, दाल, सरसों का तेल और नमक दिए जाने का प्रावधान है, और इस योजना के लिए सरकार 1000 करोड़ रूपए खर्च करेगी | मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन योजनाओं के जरिए पंजाब विकास और जनकल्याण के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

देश-विदेश

NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, जंतर मंतर प्रोटेस्ट करने वालों में क्रिमिनल भी शामिल, पुलिस ने की पहचान

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर 216 लोगों की पहचान की, जिनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड था।

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

देश-विदेश

गुरुग्राम: बचपन का दोस्त ही निकला कातिल! बिजनेस रंजिश में शूटर हायर कर कराई हत्या, गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपने बचपन के दोस्त की हत्या करवाने की साजिश रची, पुलिस ने शूटरों की तलाश शुरू की।

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

राज्य

छत्तीसगढ़ में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान से जल संरक्षण में बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 'मोर गांव–मोर पानी' अभियान ने जल संरक्षण और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी

राज्य

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने HIBISCUS योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण और ग्रामीण आजीविका में सुधार करना है।

बड़गाईं भूमि घोटाला: 14 आरोपियों पर आरोप तय, CM सोरेन समेत तीन को मिली राहत नहीं, सिर्फ मोहलत

राज्य

बड़गाईं भूमि घोटाला: 14 आरोपियों पर आरोप तय, CM सोरेन समेत तीन को मिली राहत नहीं, सिर्फ मोहलत

झारखंड के बड़गाईं भूमि फर्जीवाड़ा मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित, अदालत ने मुख्यमंत्री सहित तीनों के लिए अगली सुनवाई निर्धारित की।