कांग्रेस में टिकट पर पंजाब में घमासान, CM मान ने महिला से फ़ोन पर की बात; सिद्धू ने पोस्ट की रील

punjab-political-update-cm-mann-speaks-to-woman-on-call-siddhu-posts-reel

कांग्रेस में टिकट पर पंजाब में घमासान, CM मान ने महिला से फ़ोन पर की बात; सिद्धू ने पोस्ट की रील

कांग्रेस में टिकट पर पंजाब में घमासान cm मान ने महिला से फ़ोन पर की बात सिद्धू ने पोस्ट की रील

Punjab political update: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सियासी सरगर्मियाँ अभी से चरम पर पहुँचती दिख रही हैं। गुरुवार को राजनीतिक दलों के भीतर टिकट को लेकर खींचतान, नेताओं के भावनात्मक जुड़ाव और सोशल मीडिया के जरिए दिए जा रहे संकेतों ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है।

कांग्रेस में टिकट को लेकर विवाद गहराया

फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के जिला प्रधान सुरिंदर सिंह रामगढ़ ने पूर्व विधायक कुलजीत नागरा की टिकट लगभग तय होने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, उनके इस बयान ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है।

[caption id="attachment_146105" align="alignnone" width="1200"]पंजाब के कांग्रेस नेता पंजाब के कांग्रेस नेता[/caption]

रामगढ़ ने NSUI के नेता इशरप्रीत सिंह को स्पष्ट तौर पर पार्टी अनुशासन में रहने की नसीहत दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई पार्टी लाइन से हटकर काम करता है, तो इसकी शिकायत हाईकमान तक भेजी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में इशरप्रीत को संदेश भी भेजा जा चुका है।

CM भगवंत मान का भावनात्मक जुड़ाव

दूसरी ओर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक मानवीय पहल करते हुए फरीदकोट की एक बुजुर्ग महिला से फोन पर बातचीत की। यह महिला आम आदमी पार्टी की रैली में अपने घर से रोटियां बनाकर ले गई थीं। CM मान ने महिला की सराहना करते हुए कहा कि माताओं का आशीर्वाद सबसे बड़ा होता है। महिला ने बताया कि वह कोटकपूरा के हरिएवाला गांव की निवासी हैं। सीएम मान ने उनसे मिलने का आश्वासन दिया और गांव की जरूरतों को पूरा करने की बात कही।

[caption id="attachment_146106" align="alignnone" width="1200"]सीएम मान ने फ़ोन पर बात करती हुई महिला सीएम मान ने फ़ोन पर बात करती हुई महिला[/caption]

महिला ने भी मुख्यमंत्री के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि वह पार्टी के साथ शुरू से जुड़ी हैं और आगे भी साथ रहेंगी। उन्होंने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

सिद्धू के संकेतों ने बढ़ाई सियासी चर्चा

इस बीच, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा कर सियासी माहौल को और गर्म कर दिया। रील में उन्होंने सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन बैकग्राउंड में चल रहे गाने के बोल, “पीठ पीछे बोलदे बड़े”, को उनके विरोधियों पर निशाना माना जा रहा है। बताते चलें कि हाल ही में उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने यह कहकर हलचल बढ़ा दी थी कि सिद्धू अब किसी पार्टी में सक्रिय नहीं हैं और कांग्रेस ने उन्हें 2022 के बाद कोई जिम्मेदारी नहीं दी।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।