पंजाब सीएम मान की डॉक्यूमेंट्री की हुई शूटिंग, पैतृक गांव पहुंचे; सुरक्षा घेरा सख्त

punjab-news-cm-bhagwant-mann-goes-to-village-for-documentary-shooting

पंजाब सीएम मान की डॉक्यूमेंट्री की हुई शूटिंग, पैतृक गांव पहुंचे; सुरक्षा घेरा सख्त

पंजाब सीएम मान की डॉक्यूमेंट्री की हुई शूटिंग पैतृक गांव पहुंचे सुरक्षा घेरा सख्त

Punjab news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे, जहां उनके जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की गई। गांव की मिट्टी से जुड़े अपने अतीत को कैमरे में कैद कराने पहुंचे मुख्यमंत्री मान भावुक अंदाज़ में नजर आये। इस दौरान उनके साथ उनकी माता, बहन और अन्य परिजन भी मौजूद थे। गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री मान सबसे पहले अपने पुराने घर गए, जहां उन्होंने बचपन की यादों को ताजा किया। 

[caption id="attachment_139976" align="alignnone" width="1200"]पंजाब CM भगवंत मान पंजाब CM भगवंत मान[/caption]

इसके बाद उन्होंने खेल मैदान, धर्मशाला और गुरूद्वारे में जाकर मत्था टेका। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने शांति और सुकून की अनुभूति जताई। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जायेगा संघर्ष से शिखर तक का सफर

इस डॉक्यूमेंट्री में मुख्यमंत्री मान के बचपन, संघर्ष और सत्ता तक पहुंचने के सफर को उनके गांव की पृष्ठभूमि में प्रस्तुत किया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं में अपने ‘लाडले’ को करीब से देखने का खास उत्साह देखा गया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, गांव रहा पूरी तरह सील

मुख्यमंत्री मान की सुरक्षा और शूटिंग में व्यवधान रोकने के लिए पूरे गांव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सभी प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। यहां तक कि ग्रामीणों को भी जांच के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी गयी।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सीएम ने किये बड़े ऐलान

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मान ने सुनाम के चीमा में 30 बेड के सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने घोषणा की कि संगरूर में संत बाबा अतर सिंह मेडिकल कॉलेज एक महीने के भीतर शुरू हो जाएगा।

नशा मुक्त पंजाब और विकास का तैयार हुआ रोडमैप

मुख्यमंत्री मान ने इस अवसर पर दोहराया कि उनका लक्ष्य ‘नशा मुक्त पंजाब’ बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश को किसी भी नए नशे की चपेट में नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही, किसानों की सुविधा के लिए खेतों में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने की योजना का आगाज सतौज गांव से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा।

राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी बोले सीएम मान

सीएम मान ने हिमाचल प्रदेश द्वारा एंट्री टोल टैक्स वसूली को तर्कहीन बताया और कहा कि पंजाब लगातार टोल प्लाजा बंद कर रहा है। साथ ही, उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाना पुरानी आदत बन चुकी है।

संबंधित सामग्री

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को 3300 करोड़ की धनराशि अंतरित की, और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

राज्य

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।