PSL 2026 Bangladesh Players: PSL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस!

psl-2026-bangladeshi-players-suspense-security-reason-bcb-decision

PSL 2026 Bangladesh Players: PSL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस!

psl 2026 bangladesh players psl 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस

PSL 2026 Bangladesh Players: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 का हिस्सा बनने के बांग्लादेश के 6 प्लेयर को पाकिस्तान जाना है, लेकिन बांग्लादेशी क्रिकेटर्स इस बार पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं इस पर आशंका बनी हुई है। सुरक्षा कारणों के चलते प्लेयर्स का पाकिस्तान जाना वहां PSL का हिस्सा बनने के लिए सरकार की मंजूरी जरुरी है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ी तभी पाकिस्तान जाएंगे, जब सरकार से सुरक्षा मंजूरी मिल जाएगी।

पहले 6 खिलाड़ियों को मिला था NOC

BCB ने शुरुआत में 6 खिलाड़ियों को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया था। इनमें मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन एमोन, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन शामिल हैं।

इनमें से कुछ खिलाड़ी Lahore Qalandars और Peshawar Zalmi जैसी टीमों का हिस्सा हैं।

सुरक्षा कारणों से बदला फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने प्लेयर्स की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि-

'मौजूदा हालात सामान्य नहीं हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव की वजह से खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर रिस्क है। आम तौर पर हमें सरकार से पूछने की जरूरत नहीं पड़ती। हम एनओसी देते हैं, खिलाड़ी जाकर खेलते हैं और वापस आ जाते हैं। लेकिन अभी स्थिति अलग है, इसलिए हम सरकार से चर्चा करेंगे।'

'सरकार की हरी झंडी पर ही जाएंगे प्लेयर्स' - नजमुल

नजमुल आबेदीन ने आगे कहा कि - 'बोर्ड के लिए वहां की जमीनी हकीकत को समझना मुमकिन नहीं है। यह काम सरकार का है। सरकार को वहां की सुरक्षा स्थिति के बारे में बेहतर जानकारी होगी।

अगर सरकार हमें हरी झंडी देती है और कहती है कि यात्रा करना सुरक्षित है, तभी खिलाड़ी वहां जाएंगे। सैद्धांतिक रूप से हमने एनओसी देने का फैसला किया है, लेकिन सब कुछ उस समय के हालात पर निर्भर करेगा।'

न्यूजीलैंड सीरीज पर पड़ सकता है असर

अगर सरकार से बांग्लादेश के प्लेयर्स को पाकिस्तान जाने की मंजूरी मिल जाती है, तो PSL का हिस्सा बनने वाले 6 क्रिकेटर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के तैयारी कैंप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

द्विपक्षीय सीरीज के लिए 13 अप्रैल को न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश दौरे पर आएगी, जहां 3 वनडे और 3 T-20 सीरीज खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से शुरू होगी, वहीं T-20 सीरीज की शुरुआत 27 अप्रैल से 2 मई के बीच खेली जाएगी।

वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन को ध्यान में रखकर फैसला

BCB ने खिलाड़ियों को आंशिक NOC दिया है, ताकि वे वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रह सकें। बांग्लादेश इस समय ICC वनडे रैंकिंग में 9वें स्थान पर है और अगले वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की कोशिश कर रहा है।

हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उसकी नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेहतर प्रदर्शन पर है।

PSL शेड्यूल

Pakistan Super League 2026 का आयोजन 26 मार्च से 3 मई तक होना है, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी अब पूरी तरह सुरक्षा स्थिति और सरकारी मंजूरी पर निर्भर करेगी।

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”