सलमान खान के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने खास अंदाज में दी बधाई, डेटिंग की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

preity-zinta-congratulated-salman-khan-on-his-birthday-in-a-special-way

सलमान खान के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने खास अंदाज में दी बधाई, डेटिंग की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

सलमान खान के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने खास अंदाज में दी बधाई डेटिंग की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया, लेकिन उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की धूम अब भी जारी है। इस समय पूरा खान परिवार और खास दोस्त जामनगर में मौजूद हैं, जहां जश्न का माहौल बना हुआ है।

सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने जन्मदिन की बधाइयां दीं, जिसमें प्रीति जिंटा भी शामिल हैं। प्रीति ने अपने खास दोस्त सलमान के लिए एक पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और यूजर्स के सवालों का भी जवाब दिया।

प्रीति ने किया सलमान को विश

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे सलमान खान। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। बाकी बातें मिलकर बताऊंगी। और हां, हमें नई फोटोज की जरूरत है, वरना मैं वही पुरानी तस्वीरें पोस्ट करती रहूंगी।"

https://twitter.com/realpreityzinta/status/1872756168143315349

डेटिंग की अफवाहों पर दिया मजेदार जवाब

प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, "क्या आप दोनों ने कभी एक-दूसरे को डेट किया है?" इस पर प्रीति ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "नहीं, बिल्कुल नहीं! वो मेरी फैमिली है और मेरा सबसे करीबी दोस्त है, साथ ही मेरे पति का भी दोस्त है। अगर आप ऐसा कुछ सोच रहे थे तो माफ करें, मैं खुद को रोक नहीं पाई।" प्रीति ने इस जवाब के साथ हंसने वाले इमोजी भी पोस्ट किए।

पुरानी दोस्ती और फिल्मी रिश्ता

सलमान और प्रीति लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है। सलमान ने प्रीति की कमबैक फिल्म में भी कैमियो किया था।

फिल्मी कमबैक की तैयारी में प्रीति

प्रीति जिंटा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगी, जिसमें सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं और आमिर खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।