Praggnanand Tata Steel Masters 2025: प्रगनानंद ने गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्...

pragnanand-ne-gukesh-ko-harak-tata-steel-masters-2025-jeeta-khitab

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: प्रगनानंद ने गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीता खिताब, जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

praggnanand tata steel masters 2025 प्रगनानंद ने गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 जीता खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने रविवार को टाटा स्टील मास्टर्स 2025 चेस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चेस चैंपियन डी. गुकेश को टाईब्रेक मुकाबले में हराकर खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ, प्रगनानंद विश्वनाथन आनंद के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। आनंद ने 1989 से लेकर 2006 तक पांच बार इस खिताब को जीता था, जिसमें तीन बार वे संयुक्त विजेता भी रहे थे। Read More: Ind vs Eng T20: अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी, भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, सीरीज 4-1 से अपने नाम की.

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: टाईब्रेक में प्रगनानंद का शानदार प्रदर्शन..

नीदरलैंड्स के विज्क आन जी में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट के अंतिम दिन, दोनों खिलाड़ियों को अपने-अपने अंतिम मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। गुकेश ने अर्जुन एरिगेसी से और प्रगनानंद ने जर्मन ग्रैंडमास्टर विन्सेंट कीमर से हार हासिल की। हालांकि, दोनों ने  8.5-8.5 अंक हासिल किए और 13 राउंड के बाद टाईब्रेक में उनके बीच विजेता का फैसला किया गया। टाईब्रेक में प्रगनानंद ने शानदार वापसी करते हुए गुकेश को मात दी और खिताब अपने नाम किया।  

टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट की प्रतिष्ठा

टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट की शुरुआत 1938 में हुई थी और यह हर साल जनवरी में आयोजित होता है।  इसे शुरुआत में हूगोवेन्स टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था। इसका तीन बार नाम बदला और 2011 से इसे टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट से जाना जाने लगा।  यह विश्व चेस के टॉप-14 खिलाड़ियों का एक राउंड-रॉबिन इवेंट है, जिसमें हर खिलाड़ी एक-दूसरे से मुकाबला करता है। 13 राउंड के बाद अगर कोई दो खिलाड़ी समान अंक के साथ शीर्ष पर रहते हैं, तो टाईब्रेक मुकाबले के जरिए विजेता का चयन किया जाता है।

Praggnanand Tata Steel Masters 2025: प्रगनानंद  2016 में बन गये थे इंटरनेशनल मास्टर

प्रगनानंद तमिलनाडु के रहने वाले हैं और उनका जन्म 10 अगस्त 2005 को हुआ था। 2016 में 10 साल की उम्र में उन्होंने शतरंज के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर बनने का रिकॉर्ड दर्ज किया था।

गुकेश का शानदार सफर

18 साल के डी. गुकेश ने 2024 में सिंगापुर में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराया और 18 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। गुकेश ने 2024 के चेस ओलंपियाड में भी भारत को खिताबी जीत दिलाई थी। उन्हें जनवरी में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपको बता  दें कि ​​​​​गुकेश डी का पूरा नाम डोम्माराजू गुकेश है। गुकेश का जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 में हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र से ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था।

संबंधित सामग्री

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

देश-विदेश

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

अभिनेता अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर व्यक्त की नाराजगी।

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

राज्य

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं के टॉपर्स के लिए स्कूटी योजना की पात्रता सीमा 70% कर दी है, जो पहले 60% थी। इससे प्रतिस्पर्धा और शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

लाइफ स्टाइल

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी 'Katrina's Krazy Konkoktion' स्मूदी रेसिपी साझा की, जो पोषण से भरपूर है।

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

राज्य

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस डॉक्टर अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया, जिन पर 8 लोगों की हत्या के आरोप हैं।

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

मनोरंजन

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

अमजद खान के निधन की 31वीं पुण्यतिथि पर, उनके अविस्मरणीय किरदार गब्बर सिंह को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा बदल दी।