एमपी दौरे पर आज पीएम मोदी,महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में लेंगे हिस्सा,एमपी को देंगे कई सौगातें

pradhanmantri-narendra-modi-mp-visit

एमपी दौरे पर आज पीएम मोदी,महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में लेंगे हिस्सा,एमपी को देंगे कई सौगातें

एमपी दौरे पर आज पीएम मोदीमहिला सशक्तिकरण सम्मेलन में लेंगे हिस्साएमपी को देंगे कई सौगातें

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में होंगे शामिल

Bhopal PM Visit: खबर राजधानी भोपाल से है जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। यह आयोजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सुरक्षा से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होगी।

महिलाएं संभालेंगी पीएम की सुरक्षा

इस भव्य आयोजन के तहत पीएम मोदी की सुरक्षा की कमान महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ में होगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मी विशेष रूप से तैनात की गई हैं। यह थीम नारी शक्ति को समर्पित है और देवी अहिल्याबाई के योगदान को सम्मानित करने का एक प्रतीक है।

रोड शो और डाक टिकट जारी करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री जंबूरी मैदान में यू-आकार में बनाए गए मार्ग पर एक छोटा रोड शो भी करेंगे। इसके साथ ही देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में एक विशेष डाक टिकट जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक गरिमा और महिला सम्मान का प्रतीक होगा।

इंदौर मेट्रो को वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो की येलो लाइन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर शुरूआत करेंगे। यह छह किलोमीटर लंबा रूट पांच प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगा, जो शहरी परिवहन को गति देगा और यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगा।

नए एयरपोर्ट और पंचायत भवनों की सौगात

पीएम मोदी दतिया और सतना में नवनिर्मित एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे। दतिया एयरपोर्ट 60 करोड़ रुपये और सतना एयरपोर्ट 37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 483 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 1271 अटल ग्राम सेवा सदनों की पहली किस्त भी जारी करेंगे।

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Bhopal PM Visit: सुबह 10:55 बजे – भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे

11:20 बजे – जंबूरी मैदान हेलीपेड आगमन

11:30 बजे – मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित

दोपहर 12:35 बजे – जंबूरी मैदान हेलीपेड से प्रस्थान

दोपहर 1:00 बजे – भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना

मुख्य मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और महिला मंत्रियों के साथ कई गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे, जो इस आयोजन को और गरिमामयी बनाएंगे।

संबंधित सामग्री

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मध्य प्रदेश

मंदसौर: होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का हंगामा: डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, फिर हुई धुनाई

मंदसौर के होटल में पत्नी ने डॉक्टर पति को प्रेमिका संग पकड़ लिया। होटल में जमकर मारपीट हुई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और  गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस ने ऋषिकेश के पास ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशे में वाहन चलाने और हुक्का पीने पर 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया।

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

देश-विदेश

‘आप ताली बजा सकते है’ टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, वायरल हुआ वीडियो

पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में फंस गई और लखनऊ में सुरक्षित उतरी। पायलट और राजीव प्रताप रूडी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

मनोरंजन

Celina Jaitly Emotional Video: सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Actress Celina Jaitly is in the news for her personal struggles, including her ongoing divorce and the recent arrest of her brother in UAE.

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह सम्मेलन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में 200 बेटियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली भाग लिया और सामाजिक समरसता और संस्कारों की प्रशंसा की।