ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

पर्यटकों की गिरफ्तारी

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस ने ऋषिकेश के पास ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशे में वाहन चलाने और हुक्का पीने पर 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया।

ऋषिकेश में नशे में वाहन चलाने वाले और  गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार

गंगा तट पर हुक्का पीने वाले पर्यटक गिरफ्तार |

ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने, हुक्का पीने और गंगा तट पर हुड़दंग मचाने के आरोप में 9 पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक का वाहन भी सीज कर दिया गया है। 

4 पर्यटक गिरफ्तार

बता दे कि पुलिस लगातार क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों से अपील कर रही है कि वह मां गंगा की मर्यादा का उल्लंघन न करें। बावजूद इसके पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने गंगा किनारे चेकिंग अभियान चलाया। यहां 4 पर्यटक गंगा किनारे हुक्का पीते हुए और तीन पर्यटक नहाने के दौरान हुड़दंग करते हुए पकड़े गए। दो पर्यटक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार हुए हैं। 

जनता से अपील

कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि सभी पर्यटकों के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पकड़े गए सभी पर्यटक हरियाणा और यूपी बिजनौर के हैं। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने आम जनता से अपील की है कि शराब पीकर गाड़ी चलाना एक गंभीर अपराध है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। मां गंगा की मर्यादा का भी पर्यटक ख्याल रखें।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़, रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

उत्तराखंड

हरिद्वार में चार धाम यात्रा के लिए यात्रियों की भीड़, रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए 30 काउंटर

हरिद्वार, ऋषिकेश, और विकास नगर में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण बढ़ा। 10,000 से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे।

ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन, ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

उत्तराखंड

ऋषिकेश में राफ्टिंग कंपनियों पर सुरक्षा उल्लंघन, ओवरलोडिंग के साथ गंगा में राफ्टिंग

ऋषिकेश के कौड़ियाला इको टूरिज्म जॉन में पांच राफ्टिंग कंपनियां नियमों का उल्लंघन करते पकड़ी गई, जिसमें ओवरलोडिंग और अनियमित समय पर राफ्टिंग शामिल है।

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेखा साहनी, जो ऋषिकेश में स्मैक तस्करी में लिप्त थी, को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड

बुद्ध पूर्णिमा पर ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक जाम और पर्यटकों की भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के दौरान ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

उत्तराखंड

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

ऋषिकेश कोर्ट ने मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत दी, जबकि मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मानव अब फरार है।