Police Beaten by Mob: पुलिस के दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सिपाही की वर्दी फाड़ी

police-beaten-by-mob-shahjahanpur-uniform-torn

Police Beaten by Mob: पुलिस के दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सिपाही की वर्दी फाड़ी

police beaten by mob पुलिस के दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा सिपाही की वर्दी फाड़ी

 दो पक्षों में विवाद में पहुंची थी पुलिस 

Police Beaten by Mob: शाहजहांपुर में पुलिस को उस समय बैकफुट पर आना पड़ा जब दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही एक पक्ष के लोग आपे से बाहर हो गए और पुलिस टीम पर आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।

नाली निर्माण को लेकर दोबारा विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। दारोगा और दो सिपाहियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी नेम प्लेट तोड़ने के साथ ही वर्दी भी फाड़ दी।

Police Beaten by Mob: दारोगा ने पिता-पुत्र समेत 18 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। इनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्र के बिजलीखेड़ा गांव निवासी हरिसरन अपने घर के आगे नाली बनवा रहे थे, जिसका निकास शिवरतन की नाली से जोड़ने को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हो गया था। हरिसरन ने शिवरतन के विरुद्ध FIR कराई थी।

Police Beaten by Mob

सोमवार को कांस्टेबल अभिषेक यादव के फोन पर किसी ने सूचना दी कि गांव में फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया है। जिसके बाद दारोगा गौरव कुमार, कांस्टेबल अभिषेक और योगेंद्र वहां पहुंचे। पुलिस टीम को देख शिवरतन और उसके पक्ष के लोग भड़क गए। उन लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर निकल आए और पुलिसकर्मियों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों कांस्टेबलों की वर्दी फाड़ने के साथ ही नेम प्लेट भी तोड़ दी।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। जहां एक पक्ष की ओर से हमला किया गया। 18 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Police beaten by mob: प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दारोगा की तहरीर पर शिवरतन, उसके बेटे ओमकार, भाई सुरेश, रमेश, और परिवार के ही मनोज, अनुज, गुलशन, आदेश कुमार, रानी देवी, अनीता, अर्चना, प्रेमकुमारी, सूरज देवी, जुगन्ना, रूचि, माधुरी, निर्मला, शिवानी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं।

Must Watch:   एक ऐसी प्रथा - बिना शादी के एक साथ रह सकते है लड़का - लड़की !

Read More:  पति-पत्नी के बीच क्या आ सकता है ‘रोबोट’, जानिए क्या कहता है विज्ञान 

संबंधित सामग्री

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

सनातन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।