मोदी पहुंचे मालदीव: मुइज्जू ने गले लगाकर किया स्वागत

pm-modi-maldives-visit-2025-muizzu-india-relations-video

मोदी पहुंचे मालदीव: मुइज्जू ने गले लगाकर किया स्वागत

मोदी पहुंचे मालदीव मुइज्जू ने गले लगाकर किया स्वागत

pm modi maldives visit: मोदी पहुंचे मालदीव: ‘इंडिया आउट’ से दोस्ती तक का बदला रिश्ता  

pm modi maldives visit: मोदी पहुंचे मालदीव: माले, 25 जुलाई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के राजकीय दौरे पर मालदीव पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद किया। दोनों नेताओं के बीच गले मिलते हुए सहयोग और दोस्ती का नया संदेश भी साफ नजर आया। जहां एक ओर मालदीव में पहले ‘इंडिया आउट’ जैसे अभियान से रिश्तों में तनाव आ गया था, वहीं आज की मुलाकात ने यह दिखा दिया कि कूटनीति में कोई भी मोड़ अंतिम नहीं होता। PM मोदी का मालदीव दौरा: मुइज्जू ने किया गर्मजोशी से स्वागत PM मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचे, मुइज्जू ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत। India Out के बाद बदले रिश्ते, देखें वीडियो और जानें पूरी कहानी।

 डांस, गले मिलना और भारतीय समुदाय से मुलाकात

पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन किया गया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद मोदी ने मालदीव में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और भारतीय मूल के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां देखीं। यह मोदी की मालदीव की तीसरी आधिकारिक यात्रा है, जो खासतौर पर राजनीतिक और रणनीतिक संदर्भों में बेहद अहम मानी जा रही है।

 कई MoU पर साइन संभव

प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यही नहीं, यह यात्रा भारत-मालदीव के कूटनीतिक संबंधों के 60 साल पूरे होने के अवसर पर भी खास है। इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, रणनीतिक ठिकानों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई समझौते (MoU) होने की उम्मीद है। PM मोदी का मालदीव दौरा: मुइज्जू ने किया गर्मजोशी से स्वागत PM मोदी दो दिन के दौरे पर मालदीव पहुंचे, मुइज्जू ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत। India Out के बाद बदले रिश्ते, देखें वीडियो और जानें पूरी कहानी।

 भारत-मालदीव रिश्तों में नई गर्माहट

  1. ‘इंडिया आउट’ से ‘इंडिया इन’: मुइज्जू ने अपने चुनाव प्रचार में भारत विरोधी रुख अपनाया था। लेकिन अब वे भारत के साथ रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में मजबूत और सार्वजनिक प्रयास कर रहे हैं।
  2. रणनीतिक साझेदारी और SAGAR विजन: मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक अहम सहयोगी है। यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी और SAGAR (Security and Growth for All in the Region) के तहत समुद्री स्थिरता को और मजबूत करता है।
  3. आर्थिक सहयोग: मालदीव इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है। भारत इस यात्रा में नई विकास परियोजनाओं, डिजिटल भुगतान प्रणाली (जैसे UPI) और निवेश के ज़रिए मालदीव को राहत पहुंचा सकता है।
  4. चीन को जवाब: मुइज्जू के शुरुआती झुकाव चीन की ओर रहे, लेकिन भारत की इस यात्रा का मकसद INS जटायु जैसे रणनीतिक ठिकानों के ज़रिए क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना और चीन के प्रभाव को सीमित करना है।

 पर्यटन और सांस्कृतिक कनेक्ट

2024 में भारत में मालदीव के खिलाफ ‘बॉयकॉट मालदीव’ अभियान देखने को मिला था, जिससे भारतीय पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई थी। पीएम मोदी की इस यात्रा से उम्मीद है कि पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच भरोसे को नया जीवन मिलेगा। Read More:- PM मोदी की राजनीतिक यात्रा: मोदी ने इंदिरा गांधी का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा! Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ '#रामशिला' पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।