पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देश का हर कोना माओवादी आतंक से होगा मुक्त

pm-modi-announces-maoist-free-india

पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देश का हर कोना माओवादी आतंक से होगा मुक्त

पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देश का हर कोना माओवादी आतंक से होगा मुक्त

PM Modi Maoist free India : छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और पूरे देश का हर कोना जल्द ही माओवादी आतंक से मुक्त होगा। यह दिन दूर नहीं है जब माओवादी हिंसा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और सभी क्षेत्र शांति और विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे।

माओवादी प्रभावित जिलों में  कमी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,कि पिछले 11 वर्षों में माओवादी प्रभावित जिलों की संख्या पहले से कम हुई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है जो छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में माओवादी आतंकवाद ने आदिवासी इलाकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा था और स्थानीय लोगों को भारी कष्ट झेलना पड़ा था।

माओवादी समस्या पर स्पष्ट संदेश

मोदी ने कहा कि 50 वर्षों तक माओवादी हिंसा के कारण प्रदेश के लोगों ने अतुलनीय पीड़ा सहनी पड़ी। वे उन नेताओं की आलोचना की जिन्होंने केवल दिखावा किया और वास्‍तविक विकास के बजाय राजनीतिक हितों के लिए लोगों के साथ अन्याय किया। अब स्थिति बदल चुकी है और माओवादी आतंक से मुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। read more :पीएम नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का किया उद्घाटन,लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रहे मौजूद

विकास और शांति की सुबह

प्रधानमंत्री ने बताया कि हाल के महीनों में बड़ी संख्या में माओवादी हथियार डालकर शांति का मार्ग चुन  रहे हैं। खासकर बस्तर और कांकर जैसे इलाकों में भारी संख्या में नक्सली समूहों ने आत्मसमर्पण किया है। जहां पहले हथियार और धमकी का दौर था, वहां अब विकास कार्य जोरों से चल रहे हैं। बिजली, सड़क, स्कूल, और अस्पताल जैसे आधारभूत संसाधन पहुंचाए जा रहे हैं।

आदिवासी विकास को दी प्राथमिकता

मोदी ने आदिवासी इलाकों के विकास की बात करते हुए बताया कि अब वहां के लोगों को सब कुछ मिल रहा है जो दशकों तक नक्सलवाद के कारण छिन गया था। यह सरकार का प्रयास है कि हर आदिवासी और ग्रामीण को सशक्त बनाया जाए और उनका जीवन स्तर बेहतर हो। प्रधानमंत्री ने युवाओं को आगे आकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माओवादी समस्या के समाधान और प्रदेश के विकास की नई दिशा का भरोसा दिलाया। उनका यह संदेश प्रदेशवासियों के लिए आशा और प्रेरणा का स्रोत है। छत्तीसगढ़ एक नए युग में प्रवेश कर रहा है, जहां शांति, विकास और समृद्धि का सवेरा होगा।  

संबंधित सामग्री

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

राज्य

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने किसानों से मिलकर उनकी मांगों का सकारात्मक समाधान देने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम

29 जुलाई 2026 को भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन होगा जहां वन्य जीव संरक्षण और पुरस्कार वितरण की गतिविधियाँ होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर दी बधाई

मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 'बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट' का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन विकास के लिए विभागीय समन्वय और निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में कई निर्देश दिए।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

राज्य

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का CM डॉ मोहन ने किया शुभारंभ ,स्टेशन से दौड़ी मालवा एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और कनेक्टिविटी मिलेगी।