Paraiya Man Shot Dead: 2 बदमाशों ने साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या!

paraiya-2-miscreants-shot-dead-a-cyclist

Paraiya Man Shot Dead: 2 बदमाशों ने साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या!

paraiya man shot dead 2 बदमाशों ने साइकिल सवार की गोली मारकर हत्या

Paraiya Man Shot Dead: बिहार के परैया थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल रविवार दोपहर एक साइकिल सवार व्यक्ति पर कुछ बदमाशों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रामडीह और उपरोहली के बीच खारपर इलाके में हुई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान छक्कन बिगहा निवासी अवधेश शर्मा (45 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक अवधेश किसी काम से साइकिल पर परैया बाजार गया था और दोपहर में घर की ओर लौट रहा था।

हत्या कैसे हुई?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे, जैसे ही बाइक सवार आया दो अपराधियों ने अवधेश को अपना निशाना बनाया। उसके कनपटी पर पिस्टल सटा दी।

अपराधी काले रंग के गमछे से अपना चेहरा ढके हुए थे। जैसे ही अवधेश खारपर के पास पहुंचे, अपराधियों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। अवधेश सड़क पर नीचे गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही परैया थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मृतक पर दर्ज थे मामले

सूत्रों के अनुसार, अवधेश शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था और वह पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश या आपसी दुश्मनी से जोड़कर देख रही है।

इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी और हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

Also Read- Dausa Accident News: बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 भाईयों की मौत!

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।