क्या है नया और खास...?
पिछले सीजन के क्लाइमेक्स में प्रधान जी (रघुबीर यादव) पर हुए हमले ने दर्शकों को चौंका दिया था। अब सीजन 4 में पंचायत चुनाव की नई कहानी शुरू होगी। इस बार चुनावी मैदान में होंगी मंजू देवी और क्रांति देवी, जो वोटरों को रिझाने के लिए हर राजनीतिक दांव-पेच आजमाती नजर आएंगी।
सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की ईमानदारी पर सवाल खड़े होंगे, वहीं उसकी और रिंकी (सानविका) की प्रेम कहानी में भी नए मोड़ देखने को मिलेंगे।
भूषण उर्फ बानराकस (दुर्गेश कुमार) अपनी पुरानी चालबाजियों के साथ लौटेंगे, और प्रह्लाद (फैसल मलिक) की दोस्ती, कहानी में इमोशन का तड़का लगाएगी।
सीजन 4 में कौन-कौन कर रहा है वापसी?
इस सीजन में अपने-अपने दमदार किरदारों में वापसी कर रहे हैं: जितेंद्र कुमार – सचिव अभिषेक त्रिपाठी, नीना गुप्ता – मंजू देवी, रघुबीर यादव – ब्रिज भूषण दुबे (पूर्व प्रधान जी), चंदन रॉय – विकास, सानविका – रिंकी, फैसल मलिक – प्रह्लाद, दुर्गेश कुमार – भूषण उर्फ बानराकस, सुनीता राजवार और पंकज झा – अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इसके अलावा कुछ नए किरदार भी इस सीजन में एंट्री करने जा रहे हैं, जो फुलेरा की राजनीति को और दिलचस्प बना देंगे।
ट्रेलर ने बटोरीं तारीफें...
ट्रेलर को फैंस और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। एक यूजर ने कमेंट किया – "इस शो का हर डायलॉग कमाल का है और हर किरदार बिल्कुल यादगार है। अब तक का सबसे बेहतरीन ??" एक यूजर ने लिखा कि- "मैंने बेरोजगार रहते हुए ‘पंचायत’ के पिछले तीनों सीजन देखे थे, अब मैं उत्तर प्रदेश में पंचायत सचिव बन गया हूं और सीजन 4 एक अधिकारी के तौर पर देखूंगा। यह मेरे लिए खास है!" एक यूजर ने लिखा कि- "यह सीरीज एक बेहतरीन कृति है जो दिखाती है कि बिना अश्लीलता के अभिनय किसी भी चीज़ को मात दे सकता है। वे सभी बहुत ही वास्तविक किरदार हैं ❤।",कब और कहां देख सकेंगे ‘पंचायत सीजन 4’?
पहले यह सीरीज 2 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फैंस की भारी डिमांड और एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक हफ्ता पहले रिलीज करने का फैसला लिया है। रिलीज डेट: 24 जून 2025 प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो एपिसोड्स: कुल 8 एपिसोड