Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

pamchkuian-shree-ram-temple-mp

Pamchkuian Temple Mp: ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते!

pamchkuian temple mp ऐसा राम मंदिर जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आते हैं तोते

Pamchkuian Temple Mp: इंदौर का एक ऐसा मंदिर जहां हजारों की संख्या में एक साथ तोते मंदिर में आते हैं। इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में करीब 200 साल पुराना पंचकुइयां श्री राम मंदिर है। यहां सुबह के समय हरी चादर की तरह मंदिर परिसर दिखाई देता है, क्योकि बड़ी संख्या में तोते यहां हर रोज आते हैं, चाहे मौसम जैसा भी हो।

तोतो को हर रोज खिलाया जाता है ज्वार

इस मंदिर में रहने वाले पुजारी सहित सेवक प्रतिदिन सुबह तोतों के लिए ज्वार डालते है। सुबह करी 5.30 बजे ज्वार डालना शुरु किया जाता है। इसके बाद धीरे- धीरे तोते वहां इकठ्ठे हो जाते हैं। यह दृश्य बेहद अद्भुत और अनोखा माना जाता है। मंदिर में तोते की कलरव धोनी पूरे मंदिर में गूंजने लगती है।

श्रावण मास में और संख्या में तोते नजर आते है। तोते आते हैं, बाजरे का सेवन करते हैं और वापस उड़ जाते है। कुछ तोते मंदिर के गुंबद पर लगे ध्वज पर बैठ जाते है। वहीं बाकी सब मंदिर परिसर पर आकर डेरा जमा लेते हैं। जैसे ही ज्वार खत्म होता है। फिर सब अपनी मंजिल की ओर लौट जाते हैं।

इस जगह का नाम पंचकुईयां क्यों?

स्थानीय निवासी बताते हैं कि, पंचकुइयां क्षेत्र में संतों ने बहुत तपस्या करते थे, इसे तपोभूमि भी कहा जाता है। यहां तपस्या करने वाले संतों ने पांच कुंए बनाए थे, तब होलकर राजा ने इस क्षेत्र का नाम पंचकुईयां रख दिया था।

इस मंदिर परिसर में हरियाली भी है, यहां तोते के अलावा अलग - अलग कई तरह के पक्षी यहां रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा तोते ही नजर आते हैं।

तोतों के रुप में आते हैं संत!

इस मंदिर में शहरभर से तोते रोज आते हैं। कहा जाता है कि, यह तोते संत है, जो पहले यहां तपस्या किया करते थे। यहां प्रतिदिन तोतें आते हैं, ज्वार का सेवन करते हैं।

सेवक ज्वार डालने से पहले उसकी अच्छे से जांच करते हैं कि, वो खराब तो नहीं हुआ।

संबंधित सामग्री

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

राज्य

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' की शुरुआत की, जिसमें नशा मुक्ति के दिशा में कठोर कदम उठाने की बात कही गई।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,' जानें क्या होगा फायदा?

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जिससे पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी।