PAK vs UAE Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने UAE को 41 रन से हराया, सुपर-4 में भारत से महामुकाबला तय!

pakistan-vs-uae-asia-cup-2025-super-4-qualification-india-vs-pakistan-21-september

PAK vs UAE Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने UAE को 41 रन से हराया, सुपर-4 में भारत से महामुकाबला तय!

pak vs uae asia cup 2025 पाकिस्तान ने uae को 41 रन से हराया सुपर-4 में भारत से महामुकाबला तय

SL vs AFG Asia Cup 2025: श्रीलंका या अफगानिस्तान – कौन बनेगा सुपर-4 का हिस्सा?

पाकिस्तान की पारी - 146 रन...

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में UAE के कप्तान मोहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम से फखर जमान – 50 रन, सलमान आगा – 20 रन, मोहम्मद हारिस – 18 रन, शाहीन शाह अफरीदी – 14 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए UAE की ओर से जुनैद सिद्दिकी ने 4 विकेट और सिमरनजीत सिंह ने 3 विकेट झटके।

UAE की पारी – 105 पर ऑलआउट...

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UAE की टीम 17.5 ओवर में सिर्फ 105 रन पर सिमट गई। टीम से राहुल चोपड़ा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। पाकिस्तान से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अब्रार अहमद को 2-2 विकेट मिले।

मैच में हुआ विवाद – एक घंटे देरी से हुआ आगाज

यह मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ। दरअसल, 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज था और उसने टीम को होटल में रोक दिया। PCB की मांग थी कि ICC मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाए, लेकिन ICC ने इनकार कर दिया। बाद में पाइक्रॉफ्ट ने पाकिस्तानी कप्तान और मैनेजर से माफी मांगी, जिसके बाद मैच शुरू हो सका।

भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला फिर तय...

पाकिस्तान की जीत के साथ अब यह तय हो गया कि भारत और पाकिस्तान 21 सितंबर को सुपर-4 स्टेज में फिर आमने-सामने होंगे। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। उस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के बीच हाथ मिलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे PCB ने खेल भावना के खिलाफ बताया था।

ग्रुप-ए से बाहर हुई UAE और ओमान...

पाकिस्तान और भारत के सुपर-4 में पहुंचने के बाद UAE और ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 1. UAE – 3 में से केवल 1 मैच जीता। 2. ओमान – अब तक खेले गए 2 मैचों में हारी, आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को भारत से होगा।

ग्रुप-B में स्थिति रोमांचक...

ग्रुप-बी से अभी भी 3 टीमों की रेस जारी है – श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश। 1. अगर श्रीलंका जीता – श्रीलंका और बांग्लादेश क्वालिफाई करेंगे। 2. अगर अफगानिस्तान जीता – अफगानिस्तान क्वालिफाई करेगा, श्रीलंका और बांग्लादेश में रन रेट से फैसला होगा। 3. बांग्लादेश तभी क्वालिफाई करेगा जब श्रीलंका 70+ रन या 50 बॉल से ज्यादा के अंतर से हारे।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पाकिस्तान

सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

UAE

मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दकी।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।