छग की राजधानी में हिंदू संगठनों का आक्रोश, सरकारी नियंत्रण से मुक्त होंगे मंदिर,...

outrage-of-hindu-organizations-in-the-capital-of-chhattisgarh-news

छग की राजधानी में हिंदू संगठनों का आक्रोश, सरकारी नियंत्रण से मुक्त होंगे मंदिर, मंत्री केदार कश्यप ने दिलाया भरोसा

By:

Ranu

छग की राजधानी में हिंदू संगठनों का आक्रोश सरकारी नियंत्रण से मुक्त होंगे मंदिर मंत्री केदार कश्यप ने दिलाया भरोसा

तिरुपति बालाजी मंदिर में हुए प्रसाद विवाद के बाद से ही मंदिरों को सरकारी निंयत्रण से मुक्त करने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने मुहिम शुरू कर दी है।इसी कड़ी में आज छग के राजधानी रायपुर में विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली का आयोजन किया आपको बता दें कि हिंदू सगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राजभवन चौक के सामने एक घंटे तक बैठ गए। जिसके बाद इन लोगों की बात सुनने कैबिनेट कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप पहुंचे। इस दौरान केदार कश्यप जमीन पर बैठककर लोगों के साथ हनुमान चालीसा पाठ करते दिखे। हिंदू सगठनों के अधिकारियों ने कहा कि हमारा आंदोलन तिरुपति बालाजी से शुरु हुआ है उनका ये भी कहना है कि यह केवल एक मंदिर का मुद्दा नहीं है बल्कि यह पूरे देश के लिए हिंदू मंदिरों की पवित्रता और उनकी संपति के सही उपयोग की मांग है। जब तक हमारे मंदिर हमें नहीं सौंपे दिए जाते है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तो वहीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के बीच पहुंचे मंत्री केदार कश्यप और उन्होंने कहा कि मैं आप को भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में जो ज्ञापन हिंदू संगठनों के द्वारा दिया गया है उस पर उचित कार्रवाई होगी। बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने के मामले में पूरे प्रदेश में हलचल सी मची हुई है। जिसके बाद से हिंदू संगठनों सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग पर आगे बढ़ रहा है। बता दें कि यह आंदोलन एक बड़ा रूप लेते जा रहा है…लेकिन अब देखना होगा कि हिंदू संगठनोंं की यह मुहिम कितना रंग ला पाती है

संबंधित सामग्री

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले के शहपुरा में धान का असुरक्षित भंडारण देख विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने चिंता व्यक्त की, बारिश में धान खराब होने की आशंका।

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

लाइफ स्टाइल

घर में चप्पल पहनना सही या नंगे पैर चलना? जानिए सेहत के लिए क्या बेहतर

भारतीय घरों में चप्पल पहनने की प्रथा का विश्लेषण, जिसमें सफाई, मौसम, और स्वास्थ्य पर विचार किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

राज्य

देहरादून में BJP की भव्य तिरंगा यात्रा, CM धामी के साथ बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे।

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

राज्य

लुधियाना सिविल अस्पताल में दो गुटों की खूनी झड़प, ईंट-पत्थर और हथौड़ों से हमला

लुधियाना के सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले और वाहनों को नुकसान पहुंचा।