Opal Suchata Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, अपने देश से प...

opal-suchata-miss-world-2025-thailand-history

Opal Suchata Miss World 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, अपने देश से पहली मिस वर्ल्ड विजेता...

opal suchata miss world 2025 थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास अपने देश से पहली मिस वर्ल्ड विजेता

Rinku Priya Engagement: 8 जून को होगी रिंकू-प्रिया की सगाई, जानिए इनकी दिलचस्प लवस्टोरी…

मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने पहनाया ताज...

पिछली विजेता मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने ओपल को उनके इस ऐतिहासिक क्षण में ताज पहनाया। वहीं, इस वर्ष मिस वर्ल्ड की रनर-अप रहीं एथियोपिया की हासेट डेरेज। पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप घोषित की गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

"ये सिर्फ मेरी नहीं, हर लड़की की जीत है" - ओपल

विजय के बाद मंच पर बोलते हुए ओपल सुचाता ने कहा, "ये मेरी निजी जीत नहीं है, बल्कि उन युवा लड़कियों की भी जीत है जो बदलाव लाना चाहती हैं। इस प्रतिष्ठित मंच का हिस्सा बनकर और इसे रिप्रजेंट कर पाना मेरे लिए गर्व की बात है।"

उन्होंने आगे कहा,

"मेरे देशवासी 72 सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। ताज पहनते ही मेरे मन में सिर्फ मेरे परिवार और टीम का चेहरा था, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया।"

कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगश्री?

ओपल का जन्म 20 मार्च 2003 को थाईलैंड के फुकेत शहर में हुआ था। वर्तमान में वह थामसैट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन्स की पढ़ाई कर रही हैं। थाई, अंग्रेज़ी और चीनी भाषा में दक्षता रखने वाली ओपल ने कम उम्र में ही समाज सेवा की दिशा में काम शुरू कर दिया था।

‘Opal For Her’ पहल से बनीं रोल मॉडल...

16 साल की उम्र में गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझने के बाद ओपल ने महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए ‘Opal For Her’ नामक पहल की शुरुआत की। आज यह पहल थाईलैंड में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा सामाजिक आंदोलन बन चुकी है।

मिस यूनिवर्स से मिस वर्ल्ड तक का सफर...

ओपल ने 2024 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और तीसरे स्थान पर रहीं। बाद में उन्होंने मिस वर्ल्ड थाईलैंड 2025 का खिताब जीतने के बाद मिस यूनिवर्स थाईलैंड का ताज त्याग दिया। उनके इस फैसले से यह जाहिर होता है कि वह केवल खिताब नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 में...

मिस वर्ल्ड 2025 में कुल 108 देशों की प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं राजस्थान के कोटा की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता ने टॉप-20 में जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। भले ही वो टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उन्होंने "टॉप मॉडल" टाइटल जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया।

भारत की नंदिनी गुप्ता का प्रदर्शन...

कोटा (राजस्थान) की मॉडल नंदिनी गुप्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टॉप मॉडल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने टॉप-40 से होते हुए टॉप-20 तक का सफर तय किया। हालांकि वह फाइनल आठ में जगह नहीं बना सकीं, फिर भी उनके आत्मविश्वास और मंच पर उपस्थिति ने दर्शकों को प्रभावित किया।

सोनू सूद को मिला ‘मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’...

मशहूर अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को मिस वर्ल्ड 2025 में उनके सामाजिक कार्यों के लिए ‘ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से नवाजा गया। इस समारोह में वह जूरी मेंबर भी थे। खास बात ये रही कि विजेता ओपल सुचाता से फाइनल सवाल सोनू सूद ने ही किया।

सेलिब्रिटी सितारों की मौजूदगी से सजा रंगारंग फिनाले...

हैदराबाद में आयोजित फिनाले में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। ईशान खट्टर और जैकलीन फर्नांडिस ने मंच पर शानदार परफॉर्मेंस दी। चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जैसे सितारों ने समारोह में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए।

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।