NZs Lee Tahuhu Retires From ODIs: न्यूजीलैंड दिग्गज महिला प्लेयर 'ली ताहूहू' ने ...

nzs-bowler-lee-tahuhu-retires-from-odis-formet

NZs Lee Tahuhu Retires From ODIs: न्यूजीलैंड दिग्गज महिला प्लेयर 'ली ताहूहू' ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास!

nzs lee tahuhu retires from odis न्यूजीलैंड दिग्गज महिला प्लेयर ली ताहूहू ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास

NZs Lee Tahuhu Retires From ODIs: न्यूजीलैंड विमेंस क्रिकेट टीम की 35 वर्षीय दिग्गज तेज गेंदबाज Lea Tahuhu ने वनडे क्रिकेट से संयास लेने का ऐलान कर दिया है।उन्होंने अपने 15 साल के लंबे वनडे करियर को अलविदा कह दिया। हालांकि वो T20 मैच खेलना जारी रखेंगी। संन्यास लेते हुए उन्होंने कहा कि- 'मेरा टारगेट इस साल जून में होने वाले वर्ल्ड कप को जीतना है।'

2011 में किया था वनडे डेब्यू

2011 में ली ताहूहू ने Australia women's national cricket team के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद वे लगातार न्यूजीलैंड टीम की गेंदबाजी डिपार्टमेंट को लीड करती आ रही हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में South Africa women's national cricket team के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

 

ताहूहू के नाम दर्ज हैं कई अहम रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज ली ताहूहू हैं। उन्होंने 103 मैचों में 125 विकेट चटकाएं हैं। इतना ही नहीं वो न्यूजीलैंड की उन चुनिंदा 12 महिला प्लेयर्स में से एक हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। ताहूहू ने अपने करियर में 4 वनडे वर्ल्ड कप (2013, 2017, 2022 और 2025) में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

अब टी-20 वर्ल्ड कप पर फोकस

वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब ताहूहू का पूरा ध्यान T-20 फॉर्मेट पर रहेगा। न्यूजीलैंड अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में T-20 वर्ल्ड चैंपियन है और टीम इस साल जून-जुलाई में England में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगी।

ताहूहू ने कहा कि-' वह टीम को दोबारा चैंपियन बनाने के लिए पूरी तरह प्रेरित और तैयार हैं।

कोच ने ली तेहूहू की तारीफ

न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने तेहूहू की तारीफ करते हुए उन्हें 'रोल मॉडल' बताया और उन्होंने कहा कि- 'ली ने वनडे क्रिकेट में गेंदबाजी के नए पैरामीटर सेट किए। उनकी स्पीड और क्रिकेट के लिए डेडिकेशन युवाओं को इंस्पायर करता रहेगा। वे इस देश में विमेंस क्रिकेटर्स के लिए रोल मॉडल हैं।'

ली ताहूहू का बयान

ताहूहू ने संन्यास की घोषणा करते हुए काफी इमोशनल हो गई। उन्होंने कहा कि, "व्हाइटफर्न्स के लिए वनडे खेलना हमेशा गर्व की बात रही। जब मैंने शुरुआत की थी, तो एक मैच खेलना भी बड़ी बात थी, लेकिन अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेलना मेरे लिए सपने जैसा है। मैं इस सफर की हर याद को संजोकर रखूंगी।"

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।