NZ vs IND T20 Match Result: भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया!

nz-vs-ind-t20-match-result-ind-won-the-series

NZ vs IND T20 Match Result: भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया!

nz vs ind t20 match result भारत ने 5 मैचों की सीरीज का खिताब 4-1 से अपने नाम किया

मैचों की T-20 सीरीज के पांचवें मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर 4-1 से T20 का खिताब अपने नाम किया। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तीसरा सबसे बड़ा t20 में स्कोर खड़ा किया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 225 रन बनाकर सिमय गई

भारतीय टीम की शानदार जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। वहीं 42 गेंदों में ईशान किशान ने ठोका शतक, जिसमें 10 छक्के, 6 चौके शामिल रहें। टीम के कप्तान 30 गेंद में 63 रन बनाकर T20 में सबसे तेज 3000 रन पूरे कर लिए। इनके अलावा टीम से हार्दिक ने 42 रन, संजू सैमसंग ने 6 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 8 रन, शिवम दूबे ने 7 रन बनाए। टीम को जीत दिलाने में कप्तान और ईशान किशन की अहम भूमिका रही।

ईशान का पांचवां सबसे तेज शतक

ईशान किशन ने 42 गेंदों में 10 छक्को, 6 चौके की मदद से शतक लगाया। यह शतक भारत के लिए पांचवां सबसे तेज T-20 शतक है। इतना ही नहीं यह न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक भी है। यह किसी भारतीय बल्लेबाज के एक T-20 इनिंग में दूसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर है, जबकि टॉप पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के लगाए थे।

न्यूजीलैंड को मिली करारी शिकस्त

टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड से टिम ने 5 रन, फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। रचिन रवींद्र 30 रन, ग्लेन 7 रन, मिचैल26 रन , सोडी ने 33 रन बनाए। बाकी प्लेयर 15 रन के ऊपर बना ही नही पाए। इसी तरह टीम 20 ओवर में 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट चटकाएं। अक्षर पटेल को 3 विकेट और वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह को 1-1 विकेट मिला।

प्लेयर ऑफ द सीरीज रहें कप्तान सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने गेंदों के लिहाज से T-20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बैटर बने। इतना ही नहीं उन्होंने छठी बाहर प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता। T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। इस खास लिस्ट में अब सूर्या, कोहली और श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा तीनों के नाम 6-6 अवॉर्ड शामिल है।

संबंधित सामग्री

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

मनोरंजन

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

समय रैना के शो 'India’s Got Latent' में तंजानियाई छात्र के खुलासे ने सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न किया, जिसमें भारतीय टैक्सपेयर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

राज्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।