कड़ाके की ठंड का कहर: राजस्थान–MP समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे

north-india-cold-wave-rajasthan-mp-kashmir-snowfall-alert

कड़ाके की ठंड का कहर: राजस्थान–MP समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे

कड़ाके की ठंड का कहर राजस्थान–mp समेत 9 राज्यों में पारा 5° से नीचे

Cold Wave Alert Temperature Below 5°C: कश्मीर में 15 दिन बर्फबारी का अलर्ट

Cold Wave Alert Temperature Below 5°C: देशभर में ठंड ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और उत्तर से चल रही सर्द हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों तक कंपकंपी फैल गई है. हालात ऐसे हैं कि राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है । राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया हुआ है. इसका असर जनजीवन, यातायात और स्कूलों पर साफ नजर आ रहा है ।

स्कूल बंद, ट्रेनों-फ्लाइट्स पर असर

घने कोहरे और ठंड को देखते हुए कई राज्यों में आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, उत्तर प्रदेश में मौसम का असर सबसे ज्यादा दिखा । यहां 20 से ज्यादा फ्लाइट्स और करीब 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. जयपुर की बात करें तो आज सुबह विजिबिलिटी लगभग जीरो रही, जिसकी वजह से 8 फ्लाइट्स लेट हुईं ।

MP में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, ओस जमने लगी

मध्य प्रदेश में इस बार जनवरी की ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, राजधानी भोपाल में तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते 10 सालों में सबसे कम है बुधवार को छिंदवाड़ा में पारा 2 डिग्री तक पहुंच गया दमोह, गुना और मुरैना जैसे जिलों में हालात ऐसे हैं कि घास और गाड़ियों पर ओस जमने लगी है, जिससे सुबह के वक्त सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं ।

कश्मीर में अगले 15 दिन बर्फबारी की चेतावनी

कश्मीर घाटी में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है । गुलमर्ग, मुगल रोड और गांदरबल के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फ गिर रही है, सड़कों को खुला रखने के लिए प्रशासन की टीमें मशीनों से बर्फ हटाने में जुटी हैं ।

उत्तराखंड में हालात और सख्त, पाइपलाइनों में जमा पानी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बेहद सख्त हो गई हैकुछ जगहों पर तापमान माइनस 9 डिग्री तक पहुंच गया है, ठंड का असर इतना ज्यादा है कि पानी की पाइपलाइनों में पानी जम गया, जिससे कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो रही है . स्थानीय प्रशासन लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है ।

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

राज्य

UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने नई यूथ पॉलिसी की घोषणा की, जिसमें AI, मशीन लर्निंग, और अन्य आधुनिक तकनीकों पर फोकस है ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।