नोएडा में दूसरे दिन भी हिंसा, 300 से ज्यादा लोग हिरासत में

noida-violence-second-day-300-detained

नोएडा में दूसरे दिन भी हिंसा, 300 से ज्यादा लोग हिरासत में

नोएडा में दूसरे दिन भी हिंसा 300 से ज्यादा लोग हिरासत में

Noida violence Update: 80 जगहों पर उपद्रव, 100 से ज्‍यादा गाडि़यों में तोड़फोड, कई वाहनों में लगाई आग… ये है नोएडा के हालात, जहां करीब 42 हजार कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे है। दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हुई। भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। 

नोएडा में

300 से ज्यादा लोग हिरासत में

अब तक 300 से ज्‍यादा लोग हिरासत में लिये गए है। हरियाणा में सुलगी चिंगारी जब यूपी पहुंची, तो नोएडा में बवाल हो गया। लगभग हर कमर्शियल सेक्टर्स से हंगामे, आगजनी और सड़क जाम की तस्वीरें दिखाई दीं। कम वेतन पर काम करने वाले कर्मचारी ने हिंसक रूप ले लिया। फेस-2 इलाके की 1 फैक्ट्री के बाहर शुरू हुई आगजनी, नोएडा के दूसरे सेक्टर्स में भी फैल गई। प्रदर्शनकारियों में इतना गुस्‍सा था कि उन्‍होंने गाड़ियों में आग लगा दी,  नेशनल हाइवे को भी पूरी तरह जाम करने की कोशिश की। लेकिन फिलहाल स्थिति काबू में है।

कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई

इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रात 1.30 बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी।

नोएडा में

Noida violence Update: कंपनियां बंद 

फिलहाल, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। आज ज्यादातर कंपनियां बंद हैं। इसी बीच, DGP ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से ही कराई जाएगी।  

क्या है मांगे?

  • अब ये जान लिजीए की आखिर किन मांगों के लेकर प्रदर्शन किया गया। 
  • न्यूनतम वेतन बढ़कर 26000 रुपए प्रतिमाह किया जाए
  • ओवर टाइम का भुगतान दोगुनी दर से मिले, काम के घंटे तय हों 
  • अतिरिक्त काम का दबाव न हो
  • हर सप्ताह एक दिन का अवकाश सुनिश्चित किया जाए
  •  वेतन समय पर बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाए 
  • श्रम कानून को शक्ति से पालन हो

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।