noida-protest-news

नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन,गाड़ियों में की तोड़फोड़ और लगाई आग

By : divya mistry
नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन,गाड़ियों में की तोड़फोड़ और लगाई आग

NOIDA PROTEST: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन आज सुबह हिंसक रुप में बदल गया। बता दें कि सुनवाई न होने से कर्मचारी उग्र हो गए। सड़क पर उतर आए और पथराव करने लगे। इस दौरान कई गाड़ियों और बसों को आग लगा दी।

[caption id="attachment_146875" align="alignnone" width="1191"]नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन,गाड़ियों में की तोड़फोड़ और लगाई आग नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन,गाड़ियों में की तोड़फोड़ और लगाई आग[/caption]

NOIDA PROTEST: यह पूरी घटना नोएडा फेज-2 की

इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वहां उनकी गाड़ी पलट दी। हालात बिगड़े तो जिले के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हादसे के दौरान पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया।कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए।यह पूरी घटना नोएडा फेज-2 की है।

NOIDA PROTEST: हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर

पुलिस के अनुसार नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में 500 से ज्यादा कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर हुई है।

हिंसा मदरसन कंपनी के बाहर

इसके अलावा सैकड़ों कर्मचारी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर 1, 15 और 62 में सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। कर्मचारियों को समझाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026