Anti Naxal Operation: 1 करोड़ के इनामी नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी

naxalite-killed-in-bijapur-encounter

Anti Naxal Operation: 1 करोड़ के इनामी नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी

anti naxal operation 1 करोड़ के इनामी नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी

समय से पहले खत्म होगा लाल आतंक-सीएम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और बड़ा नक्सली कमांडर नरसिम्हा ढेर कर दिया गया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि "लाल आतंक अब अंतिम सांसें गिन रहा है।" उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और नक्सलवाद अब जल्दी ही खत्म होने वाला है।

15 दिन में नक्सलियों के 2 बड़े कमांडर ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में गुरुवार को एक और बड़ा नक्सली लीडर को ढेर कर दिया गया. यानी 15 दिन में नक्सलियों के 2 बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं. इससे पहले सीपीआई (माओवादी) के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू को मार गिराया गया था. ये दो मौत जहां नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है. वहीं, इन मौतों के बाद सरकार अब जल्द ही छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की बात कह रही है. इसी कड़ी में नक्सली लीडर नरसिम्हा की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं.

एक साल में 400 से अधिक नक्सली मारे गए

सीएम ने आगे कहा कि आज यानी गुरुवार को बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया. इस दौरान तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज कर दिया गया. इससे पहले 21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद, यह नक्सलियों के लिए एक और बड़ा झटका है. वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है.

मार्च 2026 डैडलाइन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है. हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है. भारत अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा. Watch Now:-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”