National Sports Policy 2025: राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंजूरी, भारत ...

national-sports-policy-2025-india-sports-powerhouse

National Sports Policy 2025: राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंजूरी, भारत को खेल महाशक्ति बनाने की तैयारी

national sports policy 2025 राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को कैबिनेट की मंजूरी भारत को खेल महाशक्ति बनाने की तैयारी

कैबिनेट ने दी नई खेल नीति को मंजूरी

National Sports Policy 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति 2025 (National Sports Policy 2025) को मंजूरी दी गई है। यह नीति वर्ष 2001 की खेल नीति की जगह लेगी और भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगी। नीति का उद्देश्य 2036 ओलंपिक खेलों की प्रभावी तैयारी करना और खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति दिलाना है।

सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रहा है। यह नई नीति न केवल खिलाड़ियों को सशक्त बनाएगी, बल्कि देश को अंतर्राष्ट्रीय खेल क्षेत्र में नई पहचान देगी।

read more: कॉर्बेट में पहली बार प्रशिक्षित फॉरेस्ट गार्ड्स को मिला आधुनिक वन्यजीव संरक्षण प्रशिक्षण।

रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति के साथ-साथ रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (Employee linked Incentive) को भी मंजूरी दी गई। इस योजना पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम धामी ने बताया कि इससे आने वाले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे युवाओं को सामाजिक सुरक्षा और सशक्त भविष्य मिलेगा।

2036 ओलंपिक पर है नजर

नई राष्ट्रीय खेल नीति का फोकस 2036 ओलंपिक गेम्स पर है। इस नीति के तहत खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, अत्याधुनिक संसाधन और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का उद्देश्य है कि भारत ओलंपिक सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में मजबूत दावेदार बनकर उभरे।

खेलों को मिलेगी नई दिशा

National Sports Policy 2025: सीएम धामी ने कहा कि यह नीति खिलाड़ियों के करियर को नई दिशा देगी और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को गति देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ये कदम देश के युवाओं के लिए उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और युवाओं से इस नीति का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

read more: छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

 

संबंधित सामग्री

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

राज्य

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू, पर्यटकों को मिलेगा हवाई नजारा

पटना में हेली-टूरिज्म योजना शुरू होने से पर्यटक 1200 फीट की ऊँचाई से शहर का नजारा देख सकेंगे। इस योजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ा गया है।