MP Weather Update: ठंड ने ली जोरदार दस्तक, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

mp-weather-update

MP Weather Update: ठंड ने ली जोरदार दस्तक, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

mp weather update ठंड ने ली जोरदार दस्तक शीतलहर और कोहरे का अलर्ट

सर्द हवाओं में ठिठुरने लगा एमपी

छाया घना कोहरा।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में नए साल के आगमन के साथ ही कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दी है। हाल ही में शुरू हुआ बारिश का दौर थम गया है और  बादल छटे, तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ अधिकतम तापमान भी कम हो गया है जिससे सर्दी का असर बढ़ गया है।

बारिश के बाद बढ़ी ठंडी

MP Weather Update: मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हाल ही में बर्फबारी हुई है जिसके कारण वहां से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। आगामी तीन से चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। कई शहरों में शीतलहर चलने की संभावना है।

कई जिलों ने ओढ़ी कोहरे की चादर

MP Weather Update: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, इंदौर में 13.2 डिग्री, जबलपुर में 13.5 डिग्री, और ग्वालियर में 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को कई जिलों में कोल्ड वेव का असर देखने को मिला, और कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई।

कई जिलों में सर्द हवाएं भी शुरू

MP Weather Update: इसके अलावा, बालाघाट और टीकमगढ़ में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर के बीच रही। सागर, नौगांव, जबलपुर, दमोह और ग्वालियर में भी कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ की गति धीमी पड़ने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है, जिससे सर्द हवाएं और तेज हो गई हैं।

संबंधित सामग्री

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

खेल

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवा एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

राज्य

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे पर काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों की पहुँचने से सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

राज्य

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।