MP Weather News in Hindi: प्रदेश में 7 डैम के गेट खोले, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा

mp-weather-news-in-hindi-gates-of-7-dams-opened-in-the-state

MP Weather News in Hindi: प्रदेश में 7 डैम के गेट खोले, नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा

mp weather news in hindi प्रदेश में 7 डैम के गेट खोले नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा

MP Weather News in Hindi: MP के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। सीहोर की सीवनी नदी पुल से उपर बह रही है। नदी के ऊपर बने कर्बला पुल, बकरी पुल के उपर पानी बह रहा है। देखने वालों की भीड़ और सेल्फी लेने वालों का हुजूम लगा हुआ है।

कलेक्टर ने दिए छुट्टी के आदेश

बारिश के चलते निचली बस्तियों में जल भराव जैसी स्थिति हो गई है। कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और आंगनबाड़ियों में एक दिन की छुट्टी के आदेश दिए है।प्रदेश में लगातार बारिश होने से शुक्रवार सुबह 7 डैम के गेट खोल दिए गए हैं। कोलार डैम के 4 गेट, कलियासोत के 10, भदभदा डैम के 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। नर्मदापुरम में तवा डैम के 5, अशोकनगर में राजघाट के 8, जबलपुर में बरगी के 7 गेट और छिंदवाड़ा में माचागोरा डैम के 4 गेट खोल दिए गए हैं।

प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। लगातार बारिश के चलते भोपाल और रायसेन के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई है।2 अगस्त से सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। इसलिए बारिश का दौर चलेगा। कहीं भारी से भारी और कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

MP Weather News in Hindi: सिवनी में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी जिले में 32 इंच हुई है। मंडला, नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन और छिंदवाड़ा ऐसे जिले हैं, जहां बारिश का आंकड़ा 25 इंच या इससे ज्यादा है।शाजापुर के अकोदिया में कालीसिंध नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे हैं।

Read More- Ind Vs Sl 1st Odi 2024 Live: भारत-श्रीलंका के बिच पहला वनडे आज, बारिश डालेगी मैच में खलल?

रायसेन में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा

रायसेन जिले के उदयपुरा के बोरास घाट पर नर्मदा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पानी पुल से कुछ ही फीट नीचे बह रहा है।इसके अलावा बैतूल में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। इस दौरान सतपुड़ा बांध क्षेत्र के केचमेंट एरिया में 37 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे तवा नदी में जलस्तर बढ़ने से आज सुबह साढ़े 6 बजे सतपुड़ा बांध के 7 गेट 2 फुट खोल दिए गए हैं।

संबंधित सामग्री

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

देश-विदेश

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

अभिनेता अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर व्यक्त की नाराजगी।

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

राज्य

एमपी में मेधावी छात्रों को झटका, टॉपर स्कूटी योजना के लिए अब 70% अंक जरूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं के टॉपर्स के लिए स्कूटी योजना की पात्रता सीमा 70% कर दी है, जो पहले 60% थी। इससे प्रतिस्पर्धा और शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

लाइफ स्टाइल

पालक-केले की स्मूदी में मिलाएं ये 1 चीज, कटरीना कैफ जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए हो सकती है मददगार

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपनी 'Katrina's Krazy Konkoktion' स्मूदी रेसिपी साझा की, जो पोषण से भरपूर है।

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

राज्य

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित; सभी मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

जबलपुर के स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस डॉक्टर अमित खरे की गिरफ्तारी के बाद निलंबित किया गया, जिन पर 8 लोगों की हत्या के आरोप हैं।

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

मनोरंजन

शोले के ‘गब्बर’ की पुण्यतिथि आज: अमजद खान ने बदल दी थी बॉलीवुड के विलेन की पहचान, आवाज सुनकर आज भी कांप उठते हैं लोग

अमजद खान के निधन की 31वीं पुण्यतिथि पर, उनके अविस्मरणीय किरदार गब्बर सिंह को याद किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में विलेन की परिभाषा बदल दी।