MP tourism: बिना अमिताभ बच्चन के भी चल रहा MP का पर्यटन मंत्रालय": सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

mp-tourism

MP tourism: बिना अमिताभ बच्चन के भी चल रहा MP का पर्यटन मंत्रालय": सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

mp tourism बिना अमिताभ बच्चन के भी चल रहा mp का पर्यटन मंत्रालय" सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान

MP tourism: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को लेकर बड़ा और खास बयान दिया है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित 'ग्रामीण रंग पर्यटन संग' कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि "हमारा पर्यटन मंत्रालय बिना किसी फिल्मी स्टार, खासकर अमिताभ बच्चन के, प्रभावी तरीके से काम कर रहा है।" उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एमपी में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और यह किसी सेलिब्रिटी के प्रचार के बिना संभव हुआ है। [caption id="attachment_88654" align="alignnone" width="242"]MP tourism MP tourism[/caption]

MP tourism: काम तेजी से आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में देश के सबसे ज़्यादा टाइगर हैं, और यह राज्य प्राकृतिक विविधता, सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण जीवनशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि अब उत्तराखंड की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

MP tourism: जीवनशैली का अनुभव करना पसंद कर रहे

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश भी आ रहा है और प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म की संभावनाएं भी तेज़ी से बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि अब पर्यटक फाइव स्टार होटलों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर स्थानीय जीवनशैली का अनुभव करना पसंद कर रहे हैं।

MP tourism: अधिक जीवंत बनाने के निर्देश दिए

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को कुछ अहम सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक वस्तुएं, हस्तशिल्प और वाद्य यंत्रों का अधिक इस्तेमाल और प्रदर्शन होना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनी में इन वस्तुओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की और विभाग को ग्रामीण पर्यटन को और अधिक जीवंत बनाने के निर्देश दिए।

MP tourism: पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा

सीएम ने यह भी कहा कि ‘अतिथि देवो भव’ की भावना को आत्मसात करते हुए हमें हर पर्यटक का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

राज्य

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।