Mohan Cabinet: नरवाई जलाने पर नहीं मिलेगी सम्मान निधि

mp-stubble-burning-cm-kisan-samman-nidhi-vs-farmers

Mohan Cabinet: नरवाई जलाने पर नहीं मिलेगी सम्मान निधि

mohan cabinet नरवाई जलाने पर नहीं मिलेगी सम्मान निधि

MP CM Kisan Samman Nidhi Vs Farmers सीएम बोले- MSP पर फसल भी नहीं बेच सकेंगे, एक मई से फैसला लागू

MP CM Kisan Samman Nidhi Vs Farmers मध्यप्रदेश में अब नरवाई जलाने वाले किसान एमएसपी पर फसल नहीं बेच पाएंगे। ऐसे किसानों को मप्र सरकार की ओर से सालाना मिलने वाले सीएम किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए भी नहीं मिलेंगे।

सीएम मोहन यादव ने लिया फैसला

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लिया। यह फैसला एक मई से लागू होगा।नरवाई जलाने से पर्यावरण को नुकसान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि आधारित राज्य है। फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने के मामलों में बढ़ोतरी होने से वायु प्रदूषण सहित कई प्रकार से पर्यावरण को बहुत नुकसान हो रहा है।

आग लगाने से जमीन को पोषक तत्व होते है नष्ट-सीएम

खेत में आग लगाने से जमीन में उपलब्ध पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन की उर्वरक क्षमता में भी गिरावट आती है। इसके लिए राज्य सरकार पहले ही नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा चुकी है। पर्यावरण, मृदा संरक्षण और जमीन की उत्पादकता बनाए रखने के मद्देनजर राज्य सरकार अब यह निर्णय ले रही है, जो एक मई से लागू होगा।

राजस्व के मामलों में तेजी लाने के निर्देश

नामांतरण बंटवारे के कामों को समय सीमा में निपटाएं सीएम ने अधिकारियों को नामांतरण और बंटवारा जैसे राजस्व से जुड़े कामों का तय समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन के प्रकरण प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। सीएम कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण करें। नामांतरण, बंटवारा आदि मामलों का निराकरण समय सीमा में लगातार होता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाए। साइबर तहसील परियोजना में सीमांकन के 7 लाख प्रकरण दर्ज हुए सीएम ने कहा कि राजस्व सहित सभी विभाग डिजिटलाइजेशन की दिशा में अग्रसर हैं। मध्यप्रदेश की साइबर तहसील परियोजना इसी दिशा में किया गया एक नवाचार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार" देकर इसकी सराहना की है। सीएम ने बताया कि साइबर तहसील के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। किसानों सहित सभी नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। साइबर तहसील 1.0 में अब तक 156700 से अधिक और साइबर तहसील 2.0 में 119000 हजार से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। Raed More:- अब चैटजीपीटी से सीधे खरीदारी: शॉपिफाई के साथ नया इंटीग्रेश Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel  Watch Now:-Expose हुआ हवस का पर्चेबाज़ बाबा ! देखे NATION MIRROR की पूरी रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

राज्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

राज्य

2027 नए अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी, CM बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

बिहार में BPSC की 70वीं परीक्षा के जरिए 2027 नए अफसर नियुक्त किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जॉइनिंग लेटर वितरित किए।

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राज्य

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम टेस्ट स्कोर! 198 पर ऑलआउट, हसन महमूद के 6 विकेट

डार्विन में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 198 रन बनाए, जो उनका इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।