MP NEWS: शाजापुर छाबनी में तब्दील, मक्सी में बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी

mp-news-shajapur-converted-into-printing-house-market-closed-in-maksi

MP NEWS: शाजापुर छाबनी में तब्दील, मक्सी में बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी

mp news शाजापुर छाबनी में तब्दील मक्सी में बाजार बंद स्कूलों की छुट्टी

दो पक्षों में हुआ था पथराव-फायरिंग

MP MEWS:मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात हुए दो पक्षों में उपद्रव के बाद क्षेत्र में तनाव है। गुरुवार को बाजार नहीं खुले। यहां 4 जिलों और उज्जैन संभाग का पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस लगातार सायरन बजाते हुए गश्त कर रही है। बस स्टैंड भी खाली है। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव के हालात

दरअसल, मक्सी के बल्डी मोहल्ले में बुधवार रात दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान पथराव और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, 7 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थर फेंके। विवाद के बाद देर रात उज्जैन कमिश्नर और आईजी मक्सी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शाजापुर कलेक्टर और एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

MP NEWS:यहां से हुई विवाद की शुरुआत

23 सितंबर सोमवार को रात करीब 9.30 बजे समीर खान थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था। तभी अनीस खान, उसका भाई जावेद खान, इमरान खान और अनीस का भतीजा आकिब उर्फ आक्का आए। अनीस कहने लगा- तू बहुत तेज चलता है, तेरी सारी हेकड़ी भुला दूंगा। इस पर चारों गालियां देने। मैंने मना किया तो अनीस और जावेद मारपीट करने लगे। आकिब ने चाकू निकाल लिया। मैं घर के अंदर भागा। चारों मुझे पकड़कर बाहर ले जाने लगे। मां साकेरा और पत्नी राबिया मुझे बचाने लगी। इमरान ने लाठी से मारा। चिल्लाने की आवाज सुनकर अकबर और फिरोज आ गए, जिन्होंने बीचबचाव किया। चारों जान से खत्म करने की धमकी देकर चले गए।

MP NEWS:एकतरफा कार्रवाई का आरोप

दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट के आरोपी अनीस और उसके साथियों पर केस दर्ज किया। मंगलवार को दूसरे पक्ष ने एसपी ऑफिस में आवेदन दिया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि नशे में धुत समीर खान उसके साथी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, अरुण पटेल, सुमित पटेल समेत 30-40 लोग अनीस के घर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए अनीस को बाहर भेजने के लिए धमकाने लगे। परिजन ने कहा कि अनीस घर पर नहीं है। इस पर वे लोग घर जलाने और प्रशासन से तुड़वाने की धमकी देने लगे। फिर बंदूक से फायर कर दिया। कई राउंड फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। तब महेंद्र पटेल अपने साथियों को लेकर भाग गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 311 करोड़, कहा- सेवा ही हमारा धर्म

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को पेंशन और गैस सिलेंडर रिफिल की राशि अंतरित की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

राज्य

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।