MP NEWS: देवास में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग

mp-news-massive-fire-caused-by-cylinder-blast-in-dewas

MP NEWS: देवास में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग

mp news देवास में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग

हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

MP NEWS: मध्य प्रदेश के देवास के नया पुरा क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है.

MP NEWS:सिलेंडर फटने से लगी आग

देवास शहर के नया पुरा क्षेत्र में एक घर में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि सूचना के बाद देवास नगर निगम की दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

MP NEWS:एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

भीषण आग में एक ही परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है. मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. भीषण आग मदन सोलंकी के मकान में लगी है. मृतकों में 35 वर्षीय दिनेश कारपेंटर, 30 वर्षीय गायत्री काटपेंटर, इशिका (10 वर्ष), चिराग (7 वर्ष) हैं. 

MP NEWS:दूध डेयरी में लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक, मकान के ग्राउंड फ्लोर पर दूध डेयरी का संचालन होता था. ये आग पहले दूध डेयरी में लगी और फिर ये विकराल रूप ले लिया. फिर आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं मृतक परिवार बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहता था. इस हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. 

MP NEWS:फायर ब्रिगडे के आने में हुई देरी

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को लोकेशन नहीं पता थी पड़ोसी राजेश गोयल ने बताया, सुबह करीब 5 बजे पता चला कि दुकान के पास आग लगी है। मैं तुरंत घर से मौके लिए रवाना हुआ। शालिनी रोड पर फायर ब्रिगेड खड़ी थी। मुझे लगा यहां भी आग लगी होगी। मुझे फायर कर्मियों ने बताया कि उन्हें नयापुरा की लोकेशन नहीं पता है। इसमें उनकी लापरवाही दिखती है।

संबंधित सामग्री

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।