Mp news: भोपाल में DJ की आवाज ने ली मासूम की जान!

mp-news-djs-sound-took-the-life-of-an-innocent-in-bhopal

Mp news: भोपाल में DJ की आवाज ने ली मासूम की जान!

mp news भोपाल में dj की आवाज ने ली मासूम की जान

पुलिस ने 91 डीजे संचालकों का बजाया ‘बेंड’

Mp news:मध्यप्रदेश की राजधानी में डीजे की तेज आवाज ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली. 5 वीं कक्षा में पढ़ने वाला 12 साल का मासूम झांकी देखने गया था. जहां दुर्गा विसर्जन के लिए डीजे की तेज आवाज से बच्चे की मौत हो गई. जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने डीजे बजाने वाले 91 डीजे संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की है.

Mp news:ड्राइवर के बेटे की डीजे ने ली जान!

मासूम बच्चे के पिता कैलाश बिल्लौरे  जो पेशे से एक ड्राइवर हैं ने ये दावा किया है. उनके दो बेटों में बड़ा बेटा 15 साल का है और छोटा बेटा 12 साल का था. सोमवार को दुर्गा विसर्जन के लिए पड़ोस की झांकी में डीजे आया था. इसकी आवाज बहुत तेज थी. जिसकी वजह से मासूम डीजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

Mp news:डीजे की तेज आवाज क्यों हैं खतरनाक?

डॉक्टरों के मुताबिक "तेज आवाज या डीजे के साउंड से कार्डियो वैस्कुलर डिजीज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. असल में बहुत अधिक शोर से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर तेजी से घटता या बढ़ता है. डीजे की तेज आवाज से बीपी तेजी से अप-डाउन होता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर व हार्ट के मरीजों को काफी दिक्कत हो सकती है."

Mp news:91 डीजे संचालकों पर एक्शन

त्योहार के दौरान पुलिस ने डीजे की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई. इसके बावजूद बार-बार समझाइश देने के बाद भी डीजे संचालकों ने नियमों का उल्लंघन किया. ऐसे 91 डीजे संचालकों को चिंहित कर उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 223, कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 एवं वाहन के मूल स्वरूप को बदलकर डीजे वाहन बनाने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट’ की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।