MP NEWS: सागर दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए भूपेंद्र सिंह

mp-news-bhupendra-singh-participated-in-sagar-diwali-milan-ceremony

MP NEWS: सागर दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए भूपेंद्र सिंह

mp news सागर दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए भूपेंद्र सिंह

कहा-कलयुग के रावण जगह-जगह घूम रहे इनसे सतर्क रहे

MP NEWS: सागर के बाघराज वार्ड में मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमे पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हुए.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कही अधर्म और अनीति पर चलने से ही रावण का अंत हुआ।

MP NEWS: कलयुगी रावण जगह-जगह घूम रहे-भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कलियुग में रावण जगह जगह घूम रहे हैं उन से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आस्था न रखने पर गंगा स्नान करने से मात्र देह ही स्वचछ होती है लेकिन आस्था से भरा व्यक्ति गंगा स्नान से देह के साथ मन और आत्मा भी शुद्ध कर लेता है। इसी प्रकार दीपावली पर दियों के प्रकाश से मन में समृद्धि और सृजन का भाव आता है।

MP NEWS: सुख दुख जीवन का क्रम है

उन्होंने कहा कि सुख दुख जीवन का क्रम है, भगवान के अवतारों को भी दुखों से गुजरना पड़ता है,जीवन की श्रेष्ठता के पांच सूत्र बताते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि अधर्म के मार्ग पर न चलें, परस्त्री को अपनी माता का सम्मान दें, अधर्म के स्थान पर अन्न भी ग्रहण न करें, कटु शब्द न बोलें और सदैव दान और सेवा के कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि दुर्योधन अधर्म पर था और गंगापुत्र भीष्म जैसे महा पुरुष ने भी उसका अन्न ग्रहण किया तो उन्हें द्रौपदी के चीरहरण के समय सिर झुकाए बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिनमें मोह और धन की लालसा है वे जीवन में सुखी नहीं रह सकते। द्रौपदी दुर्योधन का उपहास न करती तो महाभारत का आरंभ ही न होता।

MP NEWS: धन कुएं के पानी की तरह है

उन्होंने कहा कि धन कुएं के पानी की तरह है। निकलेगा नहीं तो सड़ जाएगा।  पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कभी भी किसी को अपने से छोटा न समझें। इसी अज्ञानता में दुर्योधन ने भगवान श्रीकृष्ण को बंदी बनाने का आदेश दिया तब भगवान ने अपना विराट स्वरूप दिखा कर उसे बता दिया कि तुझ सहित सारा अस्तित्व मेरे ही भीतर समाहित है। श्री सिंह ने कहा कि भारत देश और इसकी महान संस्कृति हिंदू धर्म के कारण ही अखंड और अविनाशी है। उन्होंने समारोह में उपस्थित नारी शक्ति को कार्तिक स्नान की परंपरा के विषय में बताते हुए कहा कि आज की पीढ़ी में ऐसी परंपराए कम होती जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

लाइफ स्टाइल

बारिश में अलमारी के कपड़ों पर क्यों जम जाती है फफूंद ? इन आसान उपायों से रखें कपड़ों को सुरक्षित

मानसून की बारिश के कारण कपड़ों में नमी और फफूंद बढ़ जाती है। जानिए कपड़ों और अलमारी को फफूंद से बचाने के लिए उपाय।

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।