MP NEWS: डॉली के बाद एमपी के इस चाय वाले की चर्चा

mp-news-after-dolly-discussion-about-this-tea-seller-of-mp

MP NEWS: डॉली के बाद एमपी के इस चाय वाले की चर्चा

mp news डॉली के बाद एमपी के इस चाय वाले की चर्चा

मोपेड लेने क्रेन से पहुंचे चायवाला,खुशी में खर्च कर दिए 60 हजार

MP NEWS:नागपुर के डॉली चाय वाले की तरह अब मध्य प्रदेश के शिवपुरी का चायवाला चर्चाओं में है. मुरारी चायवाले ने रविवार को कुछ ऐसा अनोखा कारनामा किया.कि देखने वालों की भीड़ जुट गई.मुरारी चायवाला अपनी बेटी के लिए मोपेड खरीदने क्रेन, बग्गी, डीजे और ढोल के साथ पहुंचा और उसने 90 हजार की मोपेड खरीदने के लिए खुशी में 60 हजार रुपए ऊपर खर्च कर दिए.

मोपेड लेने की खुशी का मुरारी ने मनाया जश्न

शिवपुरी के नीलगर चौराहा पुरानी शिवपुरी निवासी मुरारी लाल कुशवाहा एक चाय की दुकान चलाता है. मुरारी चाय वाला रविवार को अपनी बेटी के लिए एक मोपेड लेने मोपेड शोरूम पर पहुंचा. यहां पर शोरूम पर काम करने वाला स्टाफ तब दंग रह गया जब उन्होंने देखा कि मुरारी मोपेड लेने के लिए अपने साथ क्रेन, बग्गी, डीजे, ढोल व नाचने वाले लोग साथ लेकर आया है.

MP NEWS:90 हजार की मोपेड,60 हजार का जश्न

मुरारी ने 90 हजार रुपए की मोपेड खरीदी है, जिसमें उसने 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट किया है और तीन हजार रुपए हर महिने की ईएमआई है. इसके अलावा उसने 60 हजार रुपए मोपेड को घर ले जाने में खर्च कर दिए. इस अजीब कारनामे के संबंध में जब मुरारी लाल कुशवाह से बात की गई तो उसने कि वह अपनी बेटी की खुशी के लिए यह सब करते है.

MP NEWS:मोबाइल खरीदने पर भी मनाया था जश्न

मुरारी चाय वाले का ये कोई पहला कारनामा नहीं है. कुछ महीनों पहले जब उसने अपनी बेटी के लिए मोबाइल खरीदा था, तब मोबाइल घर ले जाने में 25 हजार रुपए खर्च कर दिए थे. मुरारी ने उस वक्त 12 हजार 500 रुपए का मोबाइल खरीदा था, लेकिन उसे घर तक ले जाने के लिए डोल ताशे, डीजे व बग्गी में उसने 25 हजार रुपए खर्च किए थे. शहर में मुरारी चायवाले का ये अजीब कारनामा चर्चाओं में रहा और सोशल मीडिया पर उसके वीडियो खूब वायरल भी हुए.

संबंधित सामग्री

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

मनोरंजन

समय रैना का ‘India’s Got Latent’ फिर चर्चा में, तंजानियाई छात्र के खुलासे से मचा बवाल

समय रैना के शो 'India’s Got Latent' में तंजानियाई छात्र के खुलासे ने सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न किया, जिसमें भारतीय टैक्सपेयर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

राज्य

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।