MP NEWS: कैलारस पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को हथियार सहित दबोचा

mp-news-2

MP NEWS: कैलारस पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को हथियार सहित दबोचा

mp news कैलारस पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को हथियार सहित दबोचा

MP NEWS: कैलारस थाना क्षेत्र में लूट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डाबर के निर्देश पर की गई। [caption id="attachment_83436" align="alignnone" width="300"]MP NEWS MP NEWS[/caption]

MP NEWS: मोबाइल फोन लूट लिए थे

मामला 3 मई 2025 का है, जब फरियादी महेश भारती के साथ शेखपुर फाटक के पास तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कट्टे की नोक पर ₹5000 नकद, वोटर ID और मोबाइल फोन लूट लिए थे। इस घटना को लेकर थाना कैलारस में अपराध क्रमांक 405/24 धारा 309(4) BNS, 11,13 एवं एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

MP NEWS: एक जिंदा कारतूस बरामद

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी टीम ने 21 मई को आरोपी सौरभ तोमर (पुत्र सुरेश सिंह तोमर, उम्र 23 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना जौरा, जिला मुरैना) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, और उसके पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

 पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही

पूरे अभियान का संचालन एसडीओपी कैलारस रवि सोनेर के निर्देशन में किया गया। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य साथियों की पहचान एवं बरामदगी संभव हो सके। पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता मान रही है।

रिपोर्ट: जुनेद पठान, कैलारस

READ MORE: मेरी पत्नी लव जिहाद का शिकार

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

सनातन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

MP में फिर बदला मौसम, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर से दस्तक दी है, 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम इस बारिश का कारण बताया गया है।

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

मनोरंजन

भारतीय सेलिब्रिटीज ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

भारत ने 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, जिसमें अनुपम खेर, अक्षय कुमार, और अन्य सेलिब्रिटीज ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

लाल किले से PM मोदी ने 13वीं बार किया ध्वजारोहण, 76 मिनट तक देश को संबोधित किया।

देश-विदेश

लाल किले से PM मोदी ने 13वीं बार किया ध्वजारोहण, 76 मिनट तक देश को संबोधित किया।

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की AI स्किलिंग, महिला आरक्षण, आत्मनिर्भरता और नक्सलवाद पर बात की।

लाल परेड ग्राउंड पर CM डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा

राज्य

लाल परेड ग्राउंड पर CM डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा

मध्यप्रदेश ने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया और विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं की।