पेंच मोगली लैंड हाफ मैराथन का हुआ आयोजन, 700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

mp-latest-news-seoni-updates

पेंच मोगली लैंड हाफ मैराथन का हुआ आयोजन, 700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

By:

Ranu

पेंच मोगली लैंड हाफ मैराथन का हुआ आयोजन 700 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

Read More- युवराज पटेल

सिवनी 22 सितम्बर 24/मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं पेंच टाइगर रिजर्व तथा सायरंस द्वारा पेंच मोगली लैंड हाफ मैराथन 2024 का शुभारंभ रविवार 22 सितंबर को खवासा गेट पेंच से किया। जिसका फ्लैग ऑफ श्री रजनीश सिंह उप संचालक पेंच टाइगर रिजर्व, श्री नवजीवन पवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी, श्री केके सिंह सहायक संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री रवि शंकर यूनिटी बैंक, श्रीमती अर्चना यूनिटी बैंक, श्री आलोक सक्सेना रीजनल मैनेजर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम श्री राहुल शर्मा सायरंस,श्री असद खान मैनेजर एमपीटी किपलिंग होटल पेंच श्री अवनीश यादव परियोजना सहायक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा किया गया।

पेंच नेशनल पार्क में पहली बार हो रहा मैराथन का आयोजन

मोगली और बघीरा का घर माने जाने वाले पेंच नेशनल पार्क में मानसून में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने हेतु किया गया जिसमे लगभग 700 प्रतिभागियों द्वारा इस आयोजन में भाग लिया। हाफ मैराथन के लिए सोलहापुर, विशाखापत्तनम, मुंबई, दिल्ली, दुर्ग, जम्मू, नागपुर, रामटेक, जबलपुर, रायपुर, भोपाल, गोंदिया, ययात्मल, जबलपुर से प्रतिभागियों द्वारा तीन वर्गों में मोगली की चुनौती (21.1 किलोमीटर), दूसरी बघीरा का पानी छींटा ( 10 किमी) और तीसरा बालू की फन रन ( 5 किमी) में भाग लिया गया। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अनुपम पहल पर देश-प्रदेश के धावकों को पेंच नेशनल पार्क के भीतर रोमांचक दौड़ में शामिल होने का अनुभव प्राप्त हुआ। जंगल के अंदर हरे-भरे रास्तों पर रोमांचक हाफ मैराथन दौड़ पर्यटकों व धावकों के लिए जीवन का अविस्मरणीय याद रही। मानसूनी सीजन में पेंच नेशनल पार्क में पर्यटन एक्टिविटी का एक हिस्सा मैराथन दौड़ है, जिसको लेकर धावकों में उत्साह देखा जा रहा है। वन विभाग ,पेंच टाइगर रिजर्व एवं यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक को इस नवाचार पहल के लिए शुभकामनाएं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड पर्यटकों हेतु भविष्य में अन्य एडवेंचर एक्सपीरियंस जन भागीदारी के सहयोग से विकसित करेगा, यह गतिविधियां आगे भी अन्य राष्ट्रीय उद्यानों में जारी की जाएगी।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड

मैराथन के दौरान उक्त आयोजन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में मानव श्रंखला Cross Hand Human Chain for unity In Forest and Wildlife Protection स्थापित कर दर्ज कराई गई

संबंधित सामग्री

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

राज्य

प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गड़बड़ी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

राज्य

अहम समीक्षा कर सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव को सांस्कृतिक पर्व के रूप में मनाने का निर्देश दिया, स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों के लिए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

राज्य

कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में कम वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और आपदा प्रबंधन के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का आदेश दिया।

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।