mp-heavy-rain-alert

MP Heavy rain alert: मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत

By : divya mistry
MP Heavy rain alert: मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का कहर जारी, 14 मई के बाद मिल सकती है राहत
MP Heavy rain alert:  मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। [caption id="attachment_81230" align="alignnone" width="300"]MP Heavy rain alert MP Heavy rain alert[/caption]

MP Heavy rain alert: सक्रिय होने से लगातार बारिश

प्रदेश में एक साथ कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से लगातार बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं। रविवार को खरगोन में 16 मिमी, सागर और नौगांव में 2 मिमी तथा इंदौर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में हल्की बौछारें पड़ीं, जबकि अशोकनगर में ओले गिरे और मंदसौर, खरगोन में तेज हवाओं से घरों के टीन शेड उड़ गए।

MP Heavy rain alert: अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस

तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खजुराहो में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। पांच शहरों में पारा 40°C से ऊपर रहा। गर्मी के साथ हवा में नमी ने उमस को भी बढ़ा दिया है। भोपाल में नमी 43%, इंदौर में 49% और जबलपुर में 58% रही।

गर्मी-उमस में वृद्धि की चेतावनी भी दी गई

मौसम में इस बदलाव की वजह पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, मध्य महाराष्ट्र पर बना चक्रवात और अरब सागर से आ रही नमी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 14 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके साथ ही तापमान बढ़ने और गर्मी-उमस में वृद्धि की चेतावनी भी दी गई है।  

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026