Himadri Singh News: शहडोल सांसद ने अपने बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में कराया,शिक्षा को दिया बढ़ावा

mp-enrolls-daughter-government-school

Himadri Singh News: शहडोल सांसद ने अपने बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में कराया,शिक्षा को दिया बढ़ावा

himadri singh news शहडोल सांसद ने अपने बेटी का दाखिला सरकारी स्कूल में करायाशिक्षा को दिया बढ़ावा

महंगे स्कूलों की होड़ में एक सराहनीय कदम

Himadri Singh News: आज के दौर में जहां नेता अपने बच्चों को प्राइवेट और महंगे स्कूलों में पढ़ाना पसंद करते हैं... तो वहीं मध्य प्रदेश की शहडोल से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह ने एक प्रेरणादायक निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी बेटी गिरीश नंदिनी सिंह का एडमिशन अनूपपुर जिले के राजेंद्र गांव के सरकारी प्राथमिक कन्या विद्यालय में कराया है।

शिक्षा में समानता का संदेश

बतादें की सांसद हिमाद्री सिंह का यह कदम समाज में शिक्षा की समानता को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने यह दिखाया कि अच्छी शिक्षा केवल महंगे स्कूलों में ही नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों में भी संभव है। इससे सरकारी स्कूलों पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

विद्यालय में बच्चियों से की बातचीत

मिली जानकारी के अनुसार... दाखिले के दिन सांसद खुद विद्यालय पहुंचीं और छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चियों की पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सांसद ने बच्चों के बीच बैठकर यह संदेश दिया कि शिक्षा में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

अभिभावकों से की अपील

हिमाद्री सिंह ने दाखिले के समय मौजूद अभिभावकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि बेटियों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा को गंभीरता से लें। परिवार को चाहिए कि बेटियों के सपनों को पूरा करने में उनका साथ दें।

बेटियों की शिक्षा को बताया जरूरी

Himadri Singh News: सांसद ने कहा कि बेटियां वह सब कुछ कर सकती हैं जो बेटे कर सकते हैं। इसलिए उन्हें भी बराबरी का अवसर और शिक्षा मिलनी चाहिए। इस पहल से न सिर्फ एक मिसाल कायम हुई है बल्कि यह बेटियों की शिक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक सोच भी उत्पन्न कर रही है।

संबंधित सामग्री

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

राज्य

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

राज्य

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

देश-विदेश

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की।

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

राज्य

बकरी को 20 सालों तक बेटी की तरह पाला, निधन पर किसान ने कराई तेरहवीं, 500 लोगों को कराया भोज

मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान नवल सिंह ने अपनी पालतू बकरी की मौत पर उसका अंतिम संस्कार और तेरहवीं की रस्में पूरी कीं।